Mukundpuri Flyover Accident Son-in-law Called To Ask About Location Then He Informed Of Deaths Of Three – Amar Ujala Hindi News Live



दिल्ली स्थित नवादा के पप्पनकला बेटी के यहां मो. शाहिद, मो. फैज और हमजा के अलावा शाहिद की पत्नी फातिमा, फैज की पत्नी सबीरा, बहन शहाना व सबीरा की बहन भी गई थीं। रविवार को जब परिजन नॉर्थ घोंडा के लिए निकलने लगे तो फैज के छोटे जीजा फैजान ने महिलाओं के लिए कैब बुक कर ली। उसे नॉर्थ घोंडा की लोकेशन बता दी गई।

loader




Mukundpuri flyover accident son-in-law called to ask about location then he informed of deaths of three

पूर्वी दिल्ली के नॉर्थ गोंडा में दुखी परिवार।
– फोटो : अमर उजाला


कैब चालक महिलाओं को लेकर निकल गया। कुछ देर बाद शाहिद भी बाइक से घर के लिए निकल गए। इस बीच कैब चालक रास्ता भटक गया और उसने कॉल कर फैजान को नॉर्थ घोंडा की लोकेशन मांगी। फैजान ने भी अपने ससुर शाहिद को कॉल कर दिया। कुछ ही देर बाद कॉल पिक हुई और किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया।


Mukundpuri flyover accident son-in-law called to ask about location then he informed of deaths of three

दुखी परिवार
– फोटो : अमर उजाला


फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि जिनका यह फोन है, उनका एक्सीडेंट हो गया है और हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई है। यह सुनते ही फैजान के होश उड़ गए। उसने कॉलर से घटना स्थल की लोकेशन मांगी। बाद में उसने परिजनों को हादसे की जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया।


Mukundpuri flyover accident son-in-law called to ask about location then he informed of deaths of three

जहांगीरपुरी इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को कार ने टक्कर मारी
– फोटो : अमर उजाला


कुछ ही देर बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस जब तक औपचारिकताएं पूरी कर रही थी। बाद में परिजनों की मौजूदगी में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाहिद के दूसरे दामाद आरिफ ने बताया कि फोन उठाने वाले शख्स ने दो कारों की रेस लगाने और टक्कर माने की बात पुलिस को बताई है।


Mukundpuri flyover accident son-in-law called to ask about location then he informed of deaths of three

मृतक पिता-नाती और पुत्र
– फोटो : अमर उजाला


आरिफ ने बताया कि बाद में वह देर रात को पुलिस अधिकारियों से मिले। उनका कहना था कि वह सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी कार चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस को कुछ सुराग मिले भी हैं। उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top