Uttarakhand Tourist Places In Uttarkashi Nachiketa Tal Lake Holds Mystery Of Death Within Itself – Amar Ujala Hindi News Live



उत्तरकाशी जनपद के गाजणा क्षेत्र में समुद्रतल से करीब आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नचिकेता ताल जहां अपने प्राकृतिक नैंसर्गिग सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह महत्वपूर्ण स्थल है। ताल अपने आप में मृत्यु के रहस्य को छिपाए हुए है।

loader

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऋषिकुमार नचिकेता को यमराज ने इसी ताल के किनारे मृत्यु के रहस्य की जानकारी साझा की थी। इसलिए इस ताल का नाम भी नचिकेता ताल है। करीब एक किमी क्षेत्र में फैला नचिकेता ताल नाग देवता सहित ऋषिकुमार नचिकेता की तपस्थली है। वहीं इस तपस्थली से कुछ दूरी पर एक छोटी सी गुफा है जिसे यमद्वार के रूप में जाना जाता है।

अच्छी खबर: उत्तराखंड आने वाले पर्यटक जान सकेंगे खूबसूरत वादियों की खूबियां, तैयार हो रहे 500 नेचर गाइड




Uttarakhand Tourist Places In Uttarkashi Nachiketa Tal lake holds mystery of death within itself

नचिकेता ताल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


जनपद के इतिहास के जानकार गुलाब सिंह नेगी ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बाजस्रवा नाम के एक ऋषि हुआ करते थे। वह एक बार यज्ञ करते हुए गायदान कर रहे थे लेकिन वह दूध न देनी वाली गाय दान कर रहे थे। तब उनके पुत्र नचिकेता को यह बुरा लगा कि कहा कि अगर मैं भी आपके किसी काम नहीं रहा तो आप मुझे किसे दान करोगे।

 


Uttarakhand Tourist Places In Uttarkashi Nachiketa Tal lake holds mystery of death within itself

नचिकेता ताल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


तब बजस्रवा ऋषि ने गुस्से में अपने बेटे को यमराज को दान कर दिया था। मान्यताओं के अनुसार नचिकेता यमलोक पहुंचे लेकिन वहां पर यमराज के न मिलने पर उन्होंने तीन दिन तक उनका इंतजार किया। जब यमराज पहुंचे तो उन्होंने उस बालक से तीन चीजें मांगने को कहा।


Uttarakhand Tourist Places In Uttarkashi Nachiketa Tal lake holds mystery of death within itself

नचिकेता ताल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


तब नचिकेता ने पहला अपने पिता के क्रोध को शांत करने सहित यज्ञ विधि की जानकारी मांगी। वहीं तीसरी चीज उन्होंने मृत्यु और उसके बाद ही रहस्य की जानकारी यमराज से मांगी लेकिन यमराज ने मना कर दिया और कहा कि यह गोपनीय है।


Uttarakhand Tourist Places In Uttarkashi Nachiketa Tal lake holds mystery of death within itself

नचिकेता ताल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उसके बाद नचिकेता ने केदारखंड में उल्लेखित चौरंगीखाल के समीप ताल के किनारे यमराज की तपस्या की। उसके बाद यम ने खुश होकर उन्हें वहां पर मृत्यु की रहस्य की जानकारी दी थी। बाद में उस ताल को नचिकेता ताल के नाम से जाना जाता है। वहीं हर वर्ष यहां पर नाग देवता के मेले के आयोजन के साथ नचिकेता की पूजा भी की जाती है। 




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top