Landslide In Kullu Himachal Two Houses Hit Ndrf Rescue Operation Weather Today – Amar Ujala Hindi News Live


Landslide in Kullu Himachal two houses hit NDRF rescue operation Weather today

कुल्लू में भूस्खलन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। तीन दिन के अंदर जिला मुख्यालय में भूस्खलन की चौथी घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह भूस्खलन की चपेट में दो मकान और आ गए। एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। अभी कई लोग मलबे में दबे हैं। 

loader

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे कुल्लू में भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ भारी चट्टाने आ गिरी हैं। इसकी चपेट में आने से इनर अखाड़ा बाजार में दो घरों में नुकसान हुआ है। मौके पर एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। 

अभी तक दो महिलाओं समेत तीन लोगों को बचाया गया है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जबकि एक मृतक को भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया है। 

इसके अलावा  एक महिला और पांच कश्मीरी मजदूर अभी भी घर के अंदर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। एडीसी कुल्लू अश्विनी कुमार और एसडीएम निशांत कुमार मौके पर मौजूद हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top