Uksssc Paper Leak Case Single-member Commission Has Been Constituted To Investigate – Amar Ujala Hindi News Live


UKSSSC Paper Leak Case: आयोग ने 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जो पेपर लीक प्रकरण में फंस गई है। ऐसे में अब इसकी जांच के लिए एकल सदस्यीय आयोग का भी गठन किया गया है।


UKSSSC Paper Leak Case single-member commission has been constituted to investigate

नैनीताल हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो



विस्तार


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने एकल सदस्यीय आयोग का गठन किया है। नैनीताल हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी आयोग के अध्यक्ष होंगे। आयोग एसआईटी की जांच आख्या का संज्ञान लेकर मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।

loader

यूकेएसएसएससी की 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र में प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस मामले में प्रदेश सरकार ने न्यायिक निगरानी में एसआईटी जांच कराने के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस वर्मा को नियुक्त किया था, लेकिन न्यायमूर्ति वर्मा ने निजी कारणों व समय के अभाव के चलते सरकार की ओर से दी गई जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई है।

UKSSSC: अब अगली परीक्षा की तैयारी में आयोग; सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम, दो घंटे पहले पहुंचना होगा



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top