Tamil Nadu Tvk Vijay Karur Rally Overcrowded People In Crowd Faint Ambulance Called Police Please Help Details – Amar Ujala Hindi News Live


तमिलनाडु  के करूर में टीवीके की रैली के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। इसके चलते कई टीवीके कार्यकर्ता बेहोश हो गए। कई कार्यकर्ताओं को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। हालात देख पार्टी प्रमुख विजय ने अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कृपया मदद करे। बताया जाता है कि एक बच्चा लापता हो गया है। 

करूर में रैली के दौरान अभिनेता और राजनेता विजय ने पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक पूर्व मंत्री ने गलत कारण से जिले को देश भर प्रसिद्ध बना दिया है। डीएमके ने करूर में हवाई अड्डा बनाने का वादा किया था, लेकिन अब उसने केंद्र से हवाई अड्डा बनाने का आग्रह किया है।

रैली के दौरान टीवीके अध्यक्ष के प्रचार वाहन को भारी भीड़ के चलते रोक दिया गया। हालात बेकाबू होते देख विजय को कुछ समय के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। भगदड़ जैसी स्थिति के कारण कुछ कार्यकर्ता बेहोश हो गए। दो एंबुलेंस पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर गईं। इस बीच रैली में विजय ने कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें दीं। 

(खबर अपडेट की जा रही है)





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top