Ind Vs Sl T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights And Turning Points News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi

Updated Sat, 27 Sep 2025 12:53 AM IST

एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच सुपरओवर तक खिंच गया। निर्धारित 20-20 ओवर में दोनों टीमों ने 202-202 रन बनाए। सुपओवर में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने उतरा और भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह के सामने टिक नहीं पाया। पूरी टीम सिर्फ दो रन ही जोड़ सकी। जवाब में भारत को जीत के लिए तीन रनों का लक्ष्य मिला। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर टीम को शानदार जीत दिला दी।


IND vs SL T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

भारत बनाम श्रीलंका
– फोटो : ANI



विस्तार


एशिया कप 2025 का रोमांच उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच सुपरओवर तक जा पहुंचा। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर इतने ही रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया, जिसके बाद फैसला सुपरओवर से आया।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top