Swami Chaitanyanand Also Harassed A Woman By Posing As A Police Officer – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Thu, 25 Sep 2025 09:27 PM IST

कानून के जानकारों को कहना है कि आरोपी स्वामी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में दो धाराएं दर्ज की गई हैं जो जमानती हैं। इन धाराओं में पुलिस गिरफ्तार तो कर सकती है लेकिन उसे जमानत पर रिहा करना होगा।


Swami Chaitanyanand also harassed a woman by posing as a police officer

स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


श्री शृंगेरी मठ के दिल्ली के वसंत कुंज स्थित आश्रम में 17 से ज्यादा छात्राओं से छेड़छाड़ करने का 64 वर्षीय स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी पर पहली बार वर्ष 2009 में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब 48 की उम्र में फर्जी पुलिस अफसर बनकर उसने दक्षिण दिल्ली की पॉश डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला को फोन करके परेशान किया था। आरोपी के एक महीने तक किए गए टॉचर्र से परेशान महिला बहुत ज्यादा डर गई थी और सदमे में चली गई थी। तब महिला की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। उस मामले का कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top