Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar Growth Rate – Amar Ujala Hindi News Live



हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बड़ी बिकवाली के बाद 555.95 अंक गिरकर 81,159.68 अंक पर बंद हुआ। इस बीच रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से संभलकर डॉलर के मुकाबले 88.68 (अनंतिम) पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) पर यूनिक निवेशकों की संख्या 23 सितंबर को 12 करोड़ के पार चली गई। आयकर विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा एक माह तक बढ़ाने का फैसला किया है। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।

loader




Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate

सीबीडीटी (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : एएनआई


आयकर विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख बढ़ाई

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि एक माह बढ़ा दी है। अब वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए अधिनियम की धारा 139 की उपधारा (1) के स्पष्टीकरण 2 के खंड (ए) में निर्दिष्ट करदाताओं को 30 सितंबर 2025 की बजाय 31 अक्तूबर 2025 तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की सुविधा मिलेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें


Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate

निर्मला सीतारमण
– फोटो : PTI


वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की मजबूती बरकरार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की मजबूती और लचीलापन उसके सशक्त मैक्रोइकोनॉमिक मूलभूत कारकों की वजह से है। उन्होंने कहा कि यह पिछले दशक में सक्रिय राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों, साहसिक संरचनात्मक सुधारों, बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के निर्माण और बेहतर शासन और बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से 


Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate

पीएम नरेंद्र मोदी
– फोटो : एक्स@BJP


टूथपेस्ट से लेकर ट्रैक्टर तक लोगों के लिए टैक्स हुआ कम: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जीएसटी दरों में कटौती के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि टूथपेस्ट से लेकर ट्रैक्टर तक की कीमतों में लोगों के लिए टैक्स का भार कम हुआ है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के दौरान “कर लूट” होती थी और लोगों पर भारी करों का बोझ डाला जाता था। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें


Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate

भारतीय शेयर बाजार
– फोटो : PTI


लागातार पांचवें दिन फिसला बाजार

शेयर बाजार गुरुवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा पर शुल्क लगने की चिंता के बीच सेंसेक्स गुरुवार को 555.95 अंक टूट गया। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 166.05 अंक या 0.66 प्रतिशत गिरकर 24,890.85 पर आ गया। इस बीच रुपया रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से संभलकर डॉलर के मुकाबले 88.68 (अनंतिम) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 7 पैसे अधिक है। बाजार का पूरा हाल विस्तार से यहां जानें




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top