{“_id”:”68d4cccfd7c684ea9902888b”,”slug”:”hprca-state-selection-commission-changes-recruitment-rules-exams-to-be-conducted-under-cctv-surveillance-2025-09-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”HPRCA: राज्य चयन आयोग के भर्ती नियम बदले, सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं, जानिए पूरा मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:37 AM IST
आयोग (व्यवसाय एवं प्रक्रिया) नियम 2024 में संशोधन कर परीक्षाओं को ज्यादा पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने का फैसला लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य चयन आयोग की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव कर दिया है। आयोग (व्यवसाय एवं प्रक्रिया) नियम 2024 में संशोधन कर परीक्षाओं को ज्यादा पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने का फैसला लिया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। अब राज्य चयन आयोग के तहत होने वाली सभी भर्ती परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। परीक्षा में गड़बड़ी, हैकिंग या ब्लूटूथ इस्तेमाल पर आजीवन परीक्षा देने पर रोक रहेगी।