Greater Noida Up International Trade Show Live Updates Prime Minister Narendra Modi – Amar Ujala Hindi News Live


10:07 AM, 25-Sep-2025

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) का दौरा किया। यह व्यापार प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। 

09:56 AM, 25-Sep-2025

ट्रेड शो में दिखेगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाले यूपी की झलक

यूपी के वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की झलक बृहस्पतिवार से ग्रेेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में दिखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद आयोजन 29 सितंबर तक जारी रहेगा। आयोजन को भव्य और निवेशकों के लिए सुगम बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले ही बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। शाम को उद्घाटन कार्यक्रम, प्रदर्शनी के अलावा दूसरी तैयारियां उन्होंने देखीं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर कारोबारियों और उद्यमियों से भी रूबरू हुए।

09:28 AM, 25-Sep-2025

कार्यक्रम हॉल के गेट पर उमड़ी भीड़

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पीएम के प्रोग्राम में प्रवेश को लेकर इंडिया एक्सपो मार्ट के अंदर कार्यक्रम हॉल के गेट पर उमड़ी भीड़।

09:23 AM, 25-Sep-2025

UP International Trade Show Live: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज आज से, प्रदर्शनी को देख रहे पीएम मोदी

उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी उद्यमियों को संबोधन के बाद एक जिला-एक उत्पाद योजना के पवेलियन में कारीगरों से मुलाकात कर सकते हैं। करीब 10 लाख लोगों और 500 से अधिक विदेशी खरीदाराें के ट्रेड शो में शामिल होने का अनुमान है। ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है, लिहाजा 30 रूसी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल होेगा। 2,500 उद्यमी अपने उत्पाद और सेवाएं ट्रेड शो में प्रदर्शित करेंगे। शुक्रवार से औद्योगिक सत्र होंगे, जिसमें कंपनियां अपनी सेवाओं के अनुभव साझा करेंगीं। 





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top