Ind Vs Korea Hockey Live Super 4 Match Live Score Harmanpreet Singh Mandeep Singh Know Details – Amar Ujala Hindi News Live


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
Published by: Mayank Tripathi

Updated Wed, 03 Sep 2025 09:14 PM IST

India vs Korea Hockey Live Updates: बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय हॉकी टीम का सामना कोरिया से सामना हो रहा है। बारिश के कारण यह मुकाबला निर्धारित समय से तकरीबन एक घंटे देरी से शुरू हुआ है। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। इस मुकाबले में भी टीम जीत हासिल करना चाहेगी।


ind vs korea hockey live super 4 match live score harmanpreet singh mandeep singh know details

भारत बनाम कोरिया
– फोटो : Hockey India-x



विस्तार


बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय हॉकी टीम का सामना कोरिया से सामना हो रहा है। बारिश के कारण यह मुकाबला निर्धारित समय से तकरीबन एक घंटे देरी से शुरू हुआ है। पहले क्वार्टर में भारत ने अच्छी शुरुआत की और हार्दिक सिंह के गोल से कोरिया पर 1-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, कोरिया की टीम ने हार नहीं मानी और वापसी करते हुए पेनाल्टी क्वार्टर का लाभ उठाया और जिहून यांग ने एक गोल दागा। इससे मेहमानों ने भारत की 1-1 से बराबरी की। इसके बाद जिहून ने एक और गोल दागा और बढ़त 2-1 की बना ली। दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। हाफ-टाइम तक कोरिया की टीम 2-1 से आगे चल रही है। फिलहाल तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top