The Magic Of Kathak Resonated, Adi Anant Enthralled The Audience – Delhi Ncr News




नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में मंगलवार को संगीत और नृत्य की बेहतरीन सुरभि बिखरी जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका था आदि अनंत नामक अनूठी सांस्कृतिक संध्या का जिसे प्रख्यात कला समीक्षक और समाजसेवी अनुराग चौहान की संस्था ब्रीथिंग आर्ट्स ने प्रस्तुत किया। संस्था का मकसद युवाओं को कला और संस्कृति से जोड़ना और देश की धरोहर को सहेजना है। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ कला विशेषज्ञ डॉ. उषा आरके ने किया। उनके चार दशक लंबे अनुभव और सूझबूझ ने इस शाम को खास गरिमा दी। कार्यक्रम की शुरुआत हुई दमदार चक्रदार परन से जिसकी ऊर्जावान थापों ने ही दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद जब गोस्वामी तुलसीदास रचित रुद्राष्टकम की प्रस्तुति मंच पर गूंजी तो पूरा सभागार भक्ति और अध्यात्म से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में अहमदाबाद की संजुक्ता सिन्हा, दिल्ली के धीरेंद्र तिवारी और जयपुर के संजीत गंगानी ने अपनी-अपनी शैली से कथक का रंग जमाया। ब्यूरो

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top