Pak Vs Sl T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights And Turning Points News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
Published by: Mayank Tripathi

Updated Wed, 24 Sep 2025 12:31 AM IST

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कामिंदु मेंडिस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 18 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।


PAK vs SL T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
– फोटो : ACC-X



विस्तार


पाकिस्तान ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है। वहीं, चरिथ असलंका के नेतृत्व वाली टीम के लिए फाइनल में पहुंचना अब लगभग मुश्किल हो गया है। मंगलवार को अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कामिंदु मेंडिस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 18 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top