05:11 PM, 23-Sep-2025
शिल्पा राव को फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलेया’ के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला।
05:10 PM, 23-Sep-2025
फिल्म केरला स्टोरी के लिए प्रशांत मोहापत्रा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का मिला अवॉर्ड।
05:09 PM, 23-Sep-2025
सिर्फ एक बंदा काफी है के लिए दीपक किंगरानी को बेस्ट डायलॉग राइटर का मिला अवॉर्ड।
05:09 PM, 23-Sep-2025
फिल्म एनिमल को मिला बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड।
05:02 PM, 23-Sep-2025

71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मोहनलाल के लिए तालियों से गूंजा पूरा हाॅल
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम में मोहलाल को रियल ओजी बुलाया। उन्होंने सभी से मोहनलाल के लिए तालियां बजाने के लिए कहा। बता दें कि मोहनलाल को इस अवॉर्ड सेरेमनी में दादासाहेब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
05:01 PM, 23-Sep-2025

71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जब कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट मंच पर अवॉर्ड लेने पहुंची तो शाहरुख खान और रानी मुखर्जी उनकी फोटो खींचते और वीडियो बनाते नजर आए।
04:57 PM, 23-Sep-2025

71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
संगीतकार हर्षवर्धन रामेश्वर को फिल्म एनिमल के लिए सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड मिला।
04:55 PM, 23-Sep-2025

71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने ‘ढिंढोरा बाजा रे’ के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का सम्मान।
04:54 PM, 23-Sep-2025
एमआर राजकृष्णन को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) के लिए विशेष उल्लेख श्रेणी में मिला अवॉर्ड।
VIDEO | Delhi: M R Rajakrishnan receives certificate in Special Mention category for film Animal (Re-Recording Mixer) at the 71st National Film Awards.
(Source: Third Party)#71stNationalFilmAwards
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/tDLzjKMCP3
— Press Trust of India (@PTI_News) September 23, 2025
04:49 PM, 23-Sep-2025
‘कटहल’ को मिला सर्वश्रेष्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार। निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा ने हासिल किया पुरस्कार।


