Azam Khan News: Silence Prevails Outside The Samajwadi Party Leader’s House; Police Patrolling Continues – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा

Updated Tue, 23 Sep 2025 12:04 PM IST

सपा नेता आजम खां की रिहाई की सूचना के बाद रामपुर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। एलआईयू और अन्य टीमें उनके घर व करीबियों पर नजर रख रही हैं। आजम खां 23 माह से सीतापुर जेल में बंद थे। उन पर कुल 104 मामले दर्ज हुए थे।


Azam Khan News: Silence prevails outside the Samajwadi Party leader's house; police patrolling continues

आजम खां से मिलने पहुंची उनकी पत्नी व बेटे। (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala



विस्तार


सपा नेता आजम खां की रिहाई की खबर के बाद रामपुर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एलआईयू समेत अन्य टीमें आजम खां के घर और उनके करीबियों पर नजर बनाए हुए है।

loader

 

उधर, रामपुर में आजम खां के घर के बाहर सन्नाटा पसरा है। परिवार के सदस्य उन्हें लेने के लिए सीतापुर जेल गए हैं। बताया जाता है कि घर में उनकी पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा ही हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top