कन्नौज जिले में टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार जसवंत और उसके भतीजे ने सुनीता के हाथ-पैर बांधकर सिर में हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी कोमल को भी मारना चाहते थे, मगर वह बहादुरी दिखाते हुए शीशा तोड़कर पड़ोस की छत पर कूद गई, जिससे उसकी जान बच गई। दोनों पिछले तीन माह से उनके नए मकान में टायल-पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। सोमवार को सुनीता ने पुराने मकान में फर्श की मरम्मत के लिए बुलाया था, तभी दोनों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

2 of 7
घटनास्थल पर जांच करते सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह
– फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल में बड़ी बेटी कोमल ने बताया कि दोपहर के समय जसवंत और उसका भतीजा घर पर आए और आंगन के पास टूटी फर्श को सही किया और टूटे टायल भी लगाए। मम्मी सुनीता नीचे काम करा रहीं थीं और वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में टीवी देख रही थी। जसवंत और उसके भतीजे ने मम्मी के हाथ पैर बांध दिए और सिर में हथौड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद ऊपर कमरे में उसके पास गए और उसे भी बांध दिया।

3 of 7
मोहल्ले में पड़ोसियों से पूछताछ करते एसपी विनोद कुमार
– फोटो : amar ujala
पड़ोसियों से भी पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखे
दोनों ने अलमारी खोलकर उसमें रखी नकदी व जेवरात निकाल लिए और उसे मारने के लिए चाकू निकाला, तभी उसने छलांग लगाकर शीशे का गेट तोड़ दिया और पड़ोसन सीमा आंटी की छत पर कूद गई। सीमा की बेटी मेघा ने बताया कि जब कोमल उनकी छत पर शोर मचा रही थी, तब उसके गले में रस्सी कसी हुई थी। छोटी बहन दीया बैंक में थी, इस वजह से उसकी जान बच गई। एसपी विनोद कुमार ने मोहल्ले में पहुंचकर पड़ोसियों से भी पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखे।

4 of 7
मकान में सीसीटीवी फुटेज देखते मकरंदनगर चौकी प्रभारी करनवीर सिंह
– फोटो : amar ujala
बलरामपुर जिले का रहने वाला है शातिर जसवंत
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी जसवंत मूलरूप से बलरामपुर जिले का रहने वाला है और मकानों में टायल-पत्थर लगाने का काम करता है। जिले में वह तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा गांव में विनोद दुबे के मकान में किराये पर रहता है। उसका भतीजा भी साथ में रहता है, जो जसवंत को पापा कहकर बुलाता है। इससे लोग उसे बाप-बेटा ही समझते हैं। फगुहा में उसके परिवार के लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है। पुलिस उन लोगों के बारे में भी जानकारी कर रही है।

5 of 7
सुनीता श्रीवास्तव के मकान के बाहर लगी लोगाें की भीड़
– फोटो : amar ujala
शादी के बाद मायके में ही रह रही कोमल
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कोमल की शादी हो चुकी है, लेकिन ससुराल वालों से विवाद के चलते वह मायके में ही रह रही है। कई लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से भी बीमार रहती है, इसी वजह से ससुराल वाले उसे नहीं बुला रहे हैं। वह अपनी मां सुनीता के साथ ही रहती है। छोटी बेटी दीया श्रीवास्तव की अभी शादी नहीं हुई है। वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ठठिया शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत है।


