
शिमला का संजौली वार्ड ।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिसे सबसे सुरक्षित मानकर अंग्रेजों ने समर कैपिटल बनाया, आज वही शिमला रहने के लिए असुरक्षित नहीं बचा है। शिमला में ब्रिटिशकाल में बने भवन अभी भी मजबूती से खड़े हैं, मगर अनियोजित तरीके से बन रहीं नई बहुमंजिला इमारतें धराशायी हो रही हैं। 1881 की पहली आधिकारिक ब्रिटिश जनगणना में शहर की जनसंख्या 13,605 दर्ज की गई थी और मौजूदा समय में शहर की आबादी लगभग 2,45,000 है। इससे साफ है कि शहर अपनी क्षमता से कहीं अधिक बोझ उठा रहा है।


