Lover Murder His Girlfriend In Kanpur Body Was Stuffed Into Same Suitcase Where They Made Reel – Amar Ujala Hindi News Live



कानपुर में प्रेम संबंध में जान गंवाने वाली आकांक्षा ने जिस सूटकेस पर बैठकर रील बनवाई थी उसी सूटकेश में उसका शव भरकर प्रेमी सूरज ने यमुना में फेंक दिया। फिलहाल सूरज जेल में है और पुलिस आकांक्षा का शव तलाशने के लिए यमुना नदी में सर्च अभियान चला रही है।

loader

थानाध्यक्ष हनुमंत विहार राजीव सिंह ने बताया कि कानपुर देहात के सुजनीपुर गांव निवासी विजय श्री की बेटी आकांक्षा के शव को पुलिस टीम बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर आदि में यमुना में तलाश कर रही है। साथ ही इन जनपदों में बीते दिनों यमुना में मिले अज्ञात महिलाओं के शवों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 




Lover murder his girlfriend In Kanpur body was stuffed into same suitcase where they made Reel

आरोपी सूरज की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


साथ ही प्रयागराज से यमुना के गंगा में मिल जाने के कारण वहां के थानाक्षेत्रों से भी संपर्क किया गया है। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि शातिर सूरज कई लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाए था। इसकी जानकारी जब आकांक्षा को हुई तो उसने विरोध किया। 

 


Lover murder his girlfriend In Kanpur body was stuffed into same suitcase where they made Reel

आरोपी प्रेमी सूरज और आकांक्षा का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पहले तो उसने दोबारा ऐसा न करने का भरोसा दिलाया लेकिन लड़कियों से बात करना बंद नहीं किया। 21 जुलाई की शाम को भी इन दोनों में रेस्टोरेंट में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सूरज ने उसकी हत्या कर दी।


Lover murder his girlfriend In Kanpur body was stuffed into same suitcase where they made Reel

आरोपी आशीष और आकांक्षा का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आशीष ने दी थी शव को यमुना में फेंकने की सलाह

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सूरज के दोस्त आशीष ने कहा था कि इस समय यमुना में बाढ़ है। यहां से लेकर शव को बांदा चलो वहीं चिल्ला घाट से नदी में फेंक देंगे किसी को पता नहीं चलेगा। इसके बाद दोनों लोग बाइक पर बैग रखकर चिल्लाघाट पहुंचे और शव को यमुना में फेंक दिया।

 


Lover murder his girlfriend In Kanpur body was stuffed into same suitcase where they made Reel

सूटकेस पर बैठी आकांक्षा
– फोटो : अमर उजाला


यह थी घटना 

कानपुर देहात के रूरा थाना इलाके के सुजनीपुर निवासी विजयश्री की बेटी आकांक्षा (20) अपनी बड़ी बहन के साथ बर्रा में किराये के घर पर रहती थी। आकांक्षा की इंस्टाग्राम पर फतेहपुर के बिंदकी थाना इलाके के हरीखेड़ा निवासी सूरज से साल भर पहले दोस्ती हो गई। आकांक्षा दस माह पहले हनुमंत विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने लगी। 




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top