Himachal: Ed Raids Premises Of Imperial Group Promoters, Unearths Benami Assets Worth Rs 80 Crore – Amar Ujala Hindi News Live


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंपीरियल ग्रुप के चेयरमैन मनविंदर सिंह, उनकी पत्नी सगरी सिंह और ग्रुप से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की जांच के तहत तलाशी की कार्रवाई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के नालदेहरा समेत छह ठिकानों पर 19 और 20 सितंबर को हुई। ईडी की जांच में पता चला कि मनविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने विदेशों में कई कंपनियों और संपत्तियों में बेनामी निवेश कर रखा है। इनमें सिंगापुर, दुबई, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और थाईलैंड में संपत्तियां और बैंक अकाउंट शामिल हैं। इन बेनामी संपत्ति की कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक है।

loader


ईडी ने दावा किया कि उसे सिंगापुर की एक कंपनी एरोस्टार वेंचर पीटीई लिमिटेड और दुबई की कंपनी यूनाइटेड एरोस्पेस डीडब्ल्यूसी एलएलसी में मनविंदर और सगरी सिंह की हिस्सेदारी का पता चला है। दुबई की कंपनी के जरिये करोड़ों रुपये के लेनदेन, असुरक्षित लोन और करोड़ों की वेतन भुगतान का भी पता चला है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top