Ind Vs Pak T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Highlights And Match Report News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Highlights and match report News in Hindi

भारतीय टीम
– फोटो : BCCI

विस्तार


सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना अजेय अभियान बरकरार रखा है और आठ दिन के अंदर दूसरी बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। भारत ने ग्रुप चरण के बाद सुपर चार में भी पाकिस्तान को धूल चटाई और इस मैच को छह विकेट से अपने नाम किया। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top