Sco Summit 2025 Live: Pm Modi In China, Xi Jinping-putin Meeting Updates Global Trade Issue – Amar Ujala Hindi News Live


09:47 AM, 31-Aug-2025

पीएम मोदी-जिनपिंग के बीच बैठक शुरू

एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक शुरू हो गई है। अमेरिका के टैरिफ युद्ध के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। खासकर दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में भी इस बैठक की अहम भूमिका है। 

08:50 AM, 31-Aug-2025

एससीओ में 10 सदस्य देश

एससीओ में 10 सदस्य देश हैं। जिनमें चीन, भारत के अलावा, बेलारूस, ईरान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा, कई संवाद साझेदार और पर्यवेक्षक देश भी शामिल हैं। भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है, और 2005 से पर्यवेक्षक रहा है। अपनी सदस्यता अवधि के दौरान, भारत ने 2020 में एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद और 2022 से 2023 तक एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की अध्यक्षता की है।

08:19 AM, 31-Aug-2025

पुतिन चीन पहुंचे

एससीओ सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति पुतिन चार दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। जहां वे दो दिन एससीओ समिट में शामिल होंगे और साथ ही चीन के विजय दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। 

04:35 AM, 31-Aug-2025

SCO Summit PM Modi In China LIVE: SCO सम्मेलन से पहले पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक; चीन पहुंचे पुतिन

मोदी-जिनपिंग दो द्विपक्षीय बैठकें करेंगे…

ये बैठकें इसलिए अहम हैं, क्योंकि ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक व्यापार में उपजे तनाव के बीच भारत और चीन द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हैं। दोनों नेता भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेंगे। साथ ही, पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद रिश्तों में तल्खी को दूर करने के उपायों पर विचार-विमर्श होने की भी संभावना है। सम्मेलन से इतर, पीएम मोदी पुतिन और कई वैश्विक नेताओं से भी वार्ता करेंगे।





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top