Congress Leader Rahul Gandhi Praises Wayanad People Protection Humble Leaders – Amar Ujala Hindi News Live


लोकसभा में विपक्ष के नेता ने शनिवार को कहा कि जब उन पर बहुत ही क्रूर हमला हुआ था, तब वायनाड के लोगों ने उनकी रक्षा की थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कई नेता जब उन्हें थोड़ी भी सत्ता मिल जाती है, तो वे अहंकारी हो जाते हैं। भारत में कई बहुत बड़े नेता हैं, जिनमें जरा भी विनम्रता नहीं है। 

वायनाड के लोगों ने मेरी रक्षा की: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, जब मुझ पर हमला हुआ, वह बहुत ही क्रूर हमला था, तब वायनाड के लोगों ने मेरी रक्षा की। यही एक परिवार का सदस्य करता है। आपने मेरे साथ वैसा ही व्यवहार किया, जैसा मेरी बहन या मेरी मां करतीं। आपके व्यवहार ने मेरे साथ एक गहरा रिश्ता बना दिया। अब मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा। मैं आपको परिवार का ही हिस्सा मानता हूं, क्योंकि आप यह भी कह सकते थे कि हम इ आदमी की रक्षा नहीं करेंगे, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। आपने कहा- इस आदमी के साथ अन्याय हो रहा है और हम इसकी रक्षा करेंगे। यह एक ऐसा भाव है जिसे मैं अपनी पूरी जिंदगी नहीं भूलूंगा। 

ये भी पढ़ें: वैश्विक अयप्पा सम्मेलन में बोले सीएम विजयन- सबरीमाला पर झूठा प्रचार बंद हो, मंदिर की आमदनी से एक रुपया नहीं लेती सरकार

‘सत्ता पाते ही अहंकारी हो जाते हैं कई नेता’

उन्होंने आगे कहा, आपने देखा होगा कि कई नेता, जब उन्हें थोड़ा भी सत्ता मिल जाती है, तो वे अहंकारी हो जाते हैं। भारत में ऐसे कई बड़े नेता हैं, जिनमें जरा भी विनम्रता नहीं है। लेकिन (केरल के पूर्व मुख्यमंत्री) ओमन चांडी इतने विनम्र क्यों थे? क्योंकि उनका केरल के लोगों से गहरा जुड़ाव था। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top