Msme For Bharat Live Updates Manthan Organized In Agra Union Minister Prof. Sp Singh Baghel News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Msme For Bharat Live:’सरकारी नाैकरी को ही रोजगार मान…’, केंद्रीय मंत्री बोले


12:31 PM, 20-Sep-2025

टीटीजेड सिर्फ आगरा के लिए, एनजीटी में कर रहे पैरवी

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि टीटीजेड सिर्फ आगरा के लिए है। एनजीटी ने नुकसान किया है, लेकिन पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगरा के कारोबारी सजग हैं, जो जन प्रतिनिधियों से अर्जी लगाते रहते हैं।

 

12:29 PM, 20-Sep-2025

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि रिश्वतखोरी न हो तो सरकारी नौकरी वाले तो सिर्फ बिटिया की शादी कर पाएंगे। कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है तो व्यापार से आ सकता है।

12:22 PM, 20-Sep-2025

‘सरकारी नाैकरी को ही रोजगार मान लिया’

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या ये है कि हमने सरकारी नौकरी को ही रोजगार मान लिया। बच्चे कभी एमएसएमई नहीं गए। इतनी योजनाएं है कि उनके नाम राजनेताओं को भी नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि विदेशियों की किताबें क्यों पढ़ते हो। हमारे पास तो रियल हीरो हैं, जिनकी सफलता की कहानियां पढ़ सकते हैं।

 

12:18 PM, 20-Sep-2025

हल नहीं चलाना चाहती जींस पहनने वाली पीढ़ी

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि खेती की एक सीमा है और उत्पादन की एक सीमा है। जींस पहनने वाली पीढ़ी अब हल नहीं चला रही। एमएसएमई की संभावना क्यों जरूरी है, इस ओर क्यों आना पड़ेगा? इसका कारण बताते हुए कहा कि अब जमीन भाइयों में बंटकर छोटी हो गई है। जमीन अब बढ़ नहीं सकती है। 

12:11 PM, 20-Sep-2025

मुख्य अतिथि केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि नाै साल की उम्र में पहला पहला राजनीतिक भाषण चौधरी चरण सिंह का सुना था। देश की आत्मा गांव में रहती है। दूसरी पीड़ी में उनके बेटे को उद्योगपति बनाया गया। तीसरी पीड़ी वाला एमएसएमई मे मंत्री है। स्किल जरूरी है। पंजाब से आया हूं। हर दूसरा बच्चा कनाडा जाना चाहता है। उड़ता पंजाब फिल्म भी आई है।

12:00 PM, 20-Sep-2025

काॅन्क्लेव को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग  ने कहा कि एमएसएमई से ही हमारा देश सोने की चिड़िया बन सकता है। उन्होंने कहा कि हम हजारों साल टाॅप पर थे। गांव-गांव में कुछ न कुछ बनता था। व्यापारी इनका इकट्ठा कर विदेश ले जाते थे। इसके बदले में सोना आता था।

 

11:46 AM, 20-Sep-2025

अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आगरा का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस स्थित जुबली सभागार में किया गया है। काॅन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल उपस्थित हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, फुटवियर एवं चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर भी माैजूद हैं। काॅन्क्लेव में उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन हो रहा है।

 

09:57 AM, 20-Sep-2025

MSME For Bharat Live: ‘सरकारी नाैकरी को ही रोजगार मान…’, केंद्रीय मंत्री बोले- बच्चे कभी एमएसएमई नहीं गए

अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आगरा का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। इस मौके पर जिलेभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमी जुटेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पाॅलीवाल कैंपस स्थित जुबली सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले कॉन्क्लेव में उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन होगा। एमएसएमई, केंद्र व राज्य वस्तु एवं सेवाकर, जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top