Disha Patani House Firing Fifth Accused Identified Turns Out To Be Ram Niwas From Rajasthan – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: विकास कुमार

Updated Fri, 19 Sep 2025 05:13 PM IST

रामनिवास इन्हीं शूटरों के साथ करीब 750 किलोमीटर दूर से 10 सितंबर की रात बरेली आया था। उसकी सीसीटीवी फुटेज यहां झुमका चौराहे के पास वायरल हुई जहां वह तीन घंटे एक यात्री शेड में सोकर रामपुर की ओर जाता दिखा। 


Disha Patani house firing Fifth accused identified turns out to be Ram Niwas from Rajasthan

सीसीटीवी में कैद हुआ दिशा पाटनी के घर फायरिंग में शामिल पांचवां आरोपी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े नए आरोपी और राज सामने आ रहे हैं। अब बरेली पुलिस ने इस घटना कांड में शामिल रहे पांचवें आरोपी पर शिकंजा कसा है। वह राजस्थान के जिला ब्यावर के थाना जैतारण अंतर्गत गांव बेडकला का निवासी रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू पुत्र सेनाराम निकला है। 

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top