Nine Years Later, Charges Will Be Framed Against Four People, Including An Je, In The Case Of Jaundice Spreadi – Amar Ujala Hindi News Live


दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 19 Sep 2025 12:01 PM IST

 शिमला में साल 2016 में पीलिया के कारण हुई मौतों के मामले में एफआईआर होने के करीब नौ साल बाद चार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होंगे। 

Nine years later, charges will be framed against four people, including an JE, in the case of jaundice spreadi

अदालत(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में साल 2016 में पीलिया के कारण हुई मौतों के मामले में एफआईआर होने के करीब नौ साल बाद चार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होंगे। इसमें दो कनिष्ठ अभियंता, एक ठेकेदार और एक सुपरवाइजर शामिल हैं। विशेष न्यायाधीश (वन) अजय मेहता की अदालत ने आरोपियों के खिलाफ उक्त अपराधों के लिए आरोप तय करने के लिए 28 नवंबर 2025 की तारीख तय की है। अदालत ने टिप्पणी की यह सच है कि यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपियों का इरादा मृत्यु कारित (ऐसे कार्य से है जो किसी की मृत्यु का कारण बनता हो) करने का था लेकिन लापरवाही को नजर अंदाज नहीं कर सकते।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top