Uttarakhand Weather News No Hope Of Relief Heavy Rain Warning Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अभी बारिश से राहत के आसार कम देखे जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

loader

ये भी पढे़ं…Chamoli: बादल फटने से मचा कोहराम…पांच दिन बाद घर में बजनी थी शादी की शहनाई, मलबे में बह गए परिवार के अरमान

केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, शुक्रवार को सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट है। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top