Delhi University Students Union Election Results Dusu Election Results – Amar Ujala Hindi News Live


08:19 AM, 19-Sep-2025

18 सितंबर को हुआ था मतदान

इस चुनाव में कुल 52 मतदान केन्द्रों पर बने 195 पोलिंग बूथों पर विद्यार्थियों ने वोट डाले। गुरुवार सुबह के 36 कॉलेजों और विभागों के सात मतदान केन्द्रों तथा दक्षिणी परिसर में बने मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक वोट डाले गए जबकि शाम के आठ कॉलेजों में दोपहर बाद तीन बजे से मतदान शुरू हुआ। 

08:07 AM, 19-Sep-2025

DUSU Election Results Live: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे आज, यहां देखें हर अपडेट

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में एबीवीपी का पूरा पैनल जीत गया है। भगिनी निवेदिता कॉलेज छात्रसंघ कॉलेज में क्लीन स्वीप हुआ है। एसजीटीबी खालसा कॉलेज में चार सीटें जीती हैं। जाकिर हुसैन मार्निंग कॉलेज बहुमत पांच सीटें जीते। मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, श्याम लाल कॉलेज, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों में अलग-अलग पदों पर एबीवीपी कार्यकर्ता जीते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top