Lalit Modi Brother Samir Modi Arrested In Misdeed Case By Delhi Police – Amar Ujala Hindi News Live


दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को फरार कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को गिरफ्तार किया है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने उन्हें दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया है।


Lalit Modi brother Samir modi arrested in misdeed case by delhi police

समीर मोदी गिरफ्तार
– फोटो : @samirmodi



विस्तार


दक्षिण-पूर्व जिले की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) थाना पुलिस ने भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपी विदेश से दिल्ली लौट रहा था। उन पर एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एनएफसी पुलिस ने आरोपी को साकेत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top