Himachal Rajya Sabha Mp Harsh Mahajan Said Ramkumar Came To Me To Join Bjp Due To Fear Of Ed – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News :राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बोले


राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दून के विधायक रामकुमार चौधरी पर बड़ा हमला किया है। बद्दी में पहुंचे हर्ष महाजन ने कहा कि दून के विधायक उनके पास चंडीगढ़ में आए थे और भाजपा में शामिल होने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। विधायक को लग रहा है कि भाजपा में शामिल होने पर ईडी के छापों से बच जाएंगे, लेकिन उनकी पार्टी ने उन्हें लेने से साफ इन्कार कर दिया। उनके पाप का घड़ा अब भरने लगा है और वह ईडी से नहीं बच पाएंगे।

loader

Trending Videos

बद्दी के थाना गांव में पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगाए गए रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे महाजन ने कहा कि बीबीएन की खस्ताहाल हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। यहां पर अवैध खनन सरेआम हो रहा है। कांग्रेस के नेता व विधायक स्वयं इसके लिए मैनेज करते हैं और सभी काम योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। वह उद्योगपतियों को धमकाने का कार्य कर रहे हैं और दो हाथों से लूट पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब दून के विधायक को कोई नहीं बचा सकता। यहां की जनता से इनके तानाशाही रवैये से इतनी परेशानी है कि वह अब भूल जाएं कि कभी विधायक बन पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाली सरकार भाजपा की होगी और कांग्रेस को कहीं से कोई सीट नहीं मिलने वाली। वह अभी भी इस सरकार को तोड़ सकते हैं, लेकिन चाहते हैं कि इस सरकार की इतनी दुर्गति हो जाए की लोग कांग्रेस का नाम लेना भी पसंद न करें।

उन्होंने मंच से कहा कि कांग्रेस के विधायक अवैध खनन में स्वयं जुड़े हुए हैं। इसके चलते यहां पर अवैध खनन बंद हो ही नहीं सकता है। अभी जब वह नालागढ़ से बद्दी की ओर आ रहे थे तो तीन ट्रैक्टर उन्हें अवैध खनन के मिले। कोई इन्हें रोकने वाला नहीं है। खनन माफिया को कांग्रेस के विधायक का आशीर्वाद होने से दिन रात खनन कर रहे है। खनन के चलते बद्दी से नालागढ़ तक मार्ग की भी खस्ताहाल बन गई है। उनकी कार भी गड्ढों के कारण खराब हो गई।

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top