World Athletics Championships Live: Neeraj Chopra Qualifies For Final In First Attempt Vs Arshad Nadeem – Amar Ujala Hindi News Live


World Athletics Championships LIVE: Neeraj Chopra Qualifies for Final in First Attempt vs Arshad Nadeem

नीरज और अरशद
– फोटो : ANI

विस्तार


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन का दौर जारी है। क्वालिफिकेशन राउंड के शीर्ष 12 एथलीट्स फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। ग्रुप ए में शामिल नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर गुरुवार को होने वाले भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। भारतीय स्टार एथलीट इस प्रतियोगिता के डिफेंडिंग चैंपियन हैं और खिताब का बचाव करना चाहेंगे। ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड शुरू हो चुका है। पाकिस्तान के अरशद नदीम पर सभी की नजरें हैं।

loader

Trending Videos



ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड जारी


अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 76.99 मीटर थ्रो किया। वह दूसरे प्रयास में सुधार करना चाहेंगे। केन्या के जूलियस येगो ने 85.96 मीटर थ्रो के साथ पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top