12:46 PM, 16-Sep-2025
दस लोगों की मौत
देहरादून में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मची है। दस लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें छह मृत लोग प्रेमनगर अस्पताल में परवल क्षेत्र से लाए गए। सहसत्रधारा से बह कर आए तीन मृत कोरोनेशन अस्पताल में रखे गए। और एक की मौत नया गांव क्षेत्र में हुई है।
12:18 PM, 16-Sep-2025
छह मजदूरों की मौत
देहरादून प्रेमनगर परवल टॉस नदी में दस मजदूर बह गए। घटना में छह लोगों की मौत हो गई। नया गांव चौकी क्षेत्र में पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है।
11:43 AM, 16-Sep-2025
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से ली आपदा की जानकारी
मुख्यमंत्री धामी देहरादून जनपद के प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं । इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।
11:28 AM, 16-Sep-2025
इंस्टिट्यूट में फंसे बच्चों का सफल रेस्क्यू
11:09 AM, 16-Sep-2025
प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी
प्रशासन के मुताबिक़ अभी तक सात आठ लोगों के लापता होने की सूचना है। सीएम धामी भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
11:00 AM, 16-Sep-2025
गुच्चू पानी में मलबे में दबी स्कूटी
देहरादून के गुच्चू पानी में बाढ़ आने से एक स्कूटी मलबे में दब गई।
10:58 AM, 16-Sep-2025
टपकेश्वर के पास चार लोगों के बहने की सूचना
देहरादून के टपकेश्वर के पास भगत सिंह कॉलोनी में एक शिखर फॉल में चार लोगों के बहने की सूचना है।
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केसरवाला, मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/NVKFUUYmyb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2025
10:43 AM, 16-Sep-2025
विकासनगर में हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आने से युवक की मौत
विकासनगर में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भूस्खलन जोन जजरेड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक स्कूटर सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। घायल का नाम विनय बताया जा रहा है। स्कूटर सवार कालसी से साहिया की और जा रहे थे।
10:35 AM, 16-Sep-2025
देवप्रयाग में लगातार बारिश से भारी भूस्खलन

प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे सीएम धामी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग में लगातार बारिश से भारी भूस्खलन हुआ है। बस अड्डे के पास भू-धंसाव होने के साथ ही रघुनाथ मंदिर के पीछे कमरे ढह गए। बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे बंद है। वहीं पेट्रोल पंपों को नुकसान पहुंचा है।
10:28 AM, 16-Sep-2025
पुलिस द्वारा कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट
डीएम सविन बंसल और एसडीएम कुमकुम जोशी ने राहत कार्यों की कमान संभाली। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ लोनिवि समेत तमाम विभाग मौके पर जुटे हैं। पुलिस द्वारा कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है।


