Msme For Bharat Live Updates Manthan Organized In Noida Today News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Msme For Bharat Live:कार्यक्रम में सांसद महेश शर्मा बोले


12:31 PM, 16-Sep-2025

‘टैरिफ की लड़ाई लंबी नहीं चलेगी’

गौतमबुद्ध नगर सासंद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अवश्यक्ता ही आविष्कार की जननी है। टैरिफ की लड़ाई लंबी चलने वाली नहीं है। भारत मजबूत चट्टान की तरह खड़ा है। एमएसएमई ने ही कोरोना के समय में साथ दिया था।

12:18 PM, 16-Sep-2025

’30 प्रतिशत जीडीपी का हिस्सा एमएसएमई से आता है’

गौतमबुद्ध नगर से सासंद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद महेश शर्मा ने मंच से उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत जीडीपी का हिस्सा एमएसएमई से आता है।

12:11 PM, 16-Sep-2025

नोएडा शहर के उद्यमियों संग एमएसएमई मंथन का हुआ आगाज

अब से थोड़ी देर में कारोबारियों संग मंथन शुरू होगा। कार्यक्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर के 150 से अधिक उद्यमी शामिल हो रहे हैं।

11:41 AM, 16-Sep-2025

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के संबोधन से दूसरे सत्र की शुरुआत होगी। डॉ. लोकेश एमएसएमई के विकास और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे, साथ ही शहर के उद्यमियों को मिलने वाले अवसरों की भी चर्चा करेंगे। वह उद्यमियों को पेश आने वाली कठिनाइयों से निजात दिलाने के लिए तैयार की जा रहीं प्राधिकरण की भावी योजनाओं पर भी अपनी बात रखेंगे। संबोधन के बाद पैनल डिस्कशन में अलग-अलग विभागों के अधिकारी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एमएसएमई विषय पर चर्चा करेंगे।

11:41 AM, 16-Sep-2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद उद्यमियों को पैनल डिस्कशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उद्यमी एमएसएमई की स्थानीय चुनौतियां और अवसर पर चर्चा करेंगे। इसमें शहर के नामचीन संगठन के प्रतिनिधि भी अपनी बात कह सकेंगे।

11:41 AM, 16-Sep-2025

एमएसएमई कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले उद्यमियों के पास उद्योग जगत से जुड़े सवाल को कॉन्क्लेव के पटल पर रखने का मौका होगा। यहां उनको संबंधित अधिकारियों से जवाब भी मिलेंगे। इसका मकसद उद्यमियों को भविष्य में आने वाली समस्याओं से उबारना है। साथ ही शहर के उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

11:30 AM, 16-Sep-2025

MSME For Bharat Live: कार्यक्रम में सांसद महेश शर्मा बोले- 30 प्रतिशत जीडीपी का हिस्सा एमएसएमई से आता है

अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर मंथन करेंगे। इस मौके पर प्राधिकरण, प्रशासन, जीएसटी, उद्योग बंधु, पुलिस, ट्रैफिक विभाग समेत दूसरे अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन किआ और निंबस पोस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग इसका सह प्रायोजक है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top