Devastating Rain In Himachal: Three Dead, One Missing Due To Landslide, Hundreds Of Roads Blocked, See Photos, – Amar Ujala Hindi News Live



हिमाचल प्रदेश में बारिश ने फिर कहर बरपाया है। बीती रात हुई भारी बारिश से राजधानी शिमला, मंडी व अन्य भागों में तबाही हुई है। शिमला में 141.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जोकि बहुत ज्यादा है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में सैकड़ों सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। मंडी जिले में भूस्खलन से तीन लोगों की माैत हो गई। एक लापता है। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित 653 सड़कें बंद रहीं। 1205 बिजली ट्रांसफार्मर व 160 जल आपूर्ति स्कीमें भी बाधित हैं। मंडी जिले में 313, कुल्लू 153, शिमला 58 व चंबा में 26 सड़कें बंद हैं। बीती रात नगरोटा सूरियां 135.2, भटियात 80.0, सुंदरनगर 60.5, सलापड़ 57.9, ब्राह्मणी 54.4, गुलेर 54.2, मंडी 52.6, कांगड़ा 50.5, मैहरे बड़सर 50.0, नयना देवी 46.8, मुरारी देवी 42.0, बरठीं 37.4 व करसोग में 34.2 मिलीमीटर बारिश हुई। 

loader




Trending Videos

Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

ब्रगटा गांव में भूस्खलन
– फोटो : संवाद


निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से तीन लोगों की माैत

प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाली निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में बीते सोमवार रात को भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार यहां भूस्खलन होने से पूरा घर जमींदोज हो गया। हादसे के समय घर में पांच लोग मौजूद थे। इस हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक आठ महीने का बच्चा शामिल है। इसके अलावा दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतकों में तांगू देवी(33) पत्नी जय सिंह, कमला देवी(33) पत्नी देव राज और भीष्म सिंह(8 महीने) पुत्र देव राज शामिल हैं।  सुरक्षित बचाए गए लोगों में खूब राम(65) पुत्र धनी राम और दर्शन देवी(58) पत्नी खूब राम शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमाार्टम के लिए भेज दिया है।  एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। 


Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

धर्मपुर में बस अड्डा की हालत।
– फोटो : संवाद


बता दें, इससे पहले भी सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें सात लोगों की जान गई थी। उसके बाद अब इसी उपमंडल के निहरी इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों को काल का ग्रास बनना पड़ा है। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के अधिकतर मार्ग बंद पड़े हैं, जिस कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने ही अपने स्तर पर सर्च और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकाला है। क्षेत्र में अभी भी रुक रुककर बारिश का दौर जारी है, जिस कारण बाकी राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।


Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

धर्मपुर में बस अड्डा में तबाही।
– फोटो : संवाद


धर्मपुर बस स्टैंड डूबा… बसें और कई वाहन बहे; एक व्यक्ति लापता

मंडी जिले में सोमवार रात को हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इस बार तबाही का केंद्र धर्मपुर बाजार रहा। यहां से होकर बहने वाली सोन खड्ड ने इतना विकराल रूप धारण किया कि तबाही मच गई।  रात एक बजे के करीब यह बारिश इतनी ज्यादा तेज हो गई कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।  मंडी जिला के सरकाघाट और धर्मपुर उपमंडलों में भी बेहद ज्यादा बारिश हुई। इस बारिश के कारण यहां बहने वाली साने खड्ड ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर दिया। इस कारण धर्मपुर का बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया। 


Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

धर्मपुर बस अड्डा।
– फोटो : संवाद


कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गईं

इस बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसें पानी में डूब गई और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गई। खड्ड के किनारे जिन लोगों के घर थे वो भी पानी में डूब गए और यहां खड़े कई निजी वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए जिसमें स्कूटर, बाइक और कार आदि शामिल हैं। घरों में पानी घुसने के कारण लोग घरों की दूसरी मंजिल और छतों पर चढ़ गए। यहां एक होस्टल भी है जिसमें 150 बच्चे थे उन्होंने भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाकर अपनी जान बचाई।  उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि रात को जब तेज बारिश हुई तो पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत ही मैदान में जुट गई थी। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात भी चला रहा। 




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top