
हिमाचल प्रदेश के मंडी की बोई पंचायत में भूस्खलन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंडी जिले की निहरी तहसील की बोई पंचायत के ब्रगटा गांव में सोमवार देर रात भारी बारिश ने तबाही मचाई। पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए।
अब तक दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक महिला का शव बरामद हुआ। बाकी दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
लगातार बारिश और जमीन खिसकने के खतरे से राहत-बचाव कार्य मुश्किल हो गया है।
सड़क मार्ग बंद होने से बचाव दल को मौके तक पहुंचने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल स्थानीय ग्रामीण खुद मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने रेस्क्यू टीमें मौके पर भेज दी हैं, लेकिन हालात गंभीर बने हुए हैं।


