Teachers Will File A Review Petition In The Supreme Court Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live


शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिक्षक पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

loader

Trending Videos

ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय संगठन मंडी डॉ सोहन माजिला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से लाखों शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से कई शिक्षकों की 20 या फिर इससे भी अधिक साल की सेवा हो चुकी है। टीईटी न करने वाले शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढे़ं…Uttarakhand Politics: भाजपा की नई टीम; मंथन से बनाया गया संतुलन, युवा चेहरों पर किया गया भरोसा

वहीं, सेवा में बने रहने के लिए टीईटी की बाध्यता भी ठीक नहीं है। संगठन की ओर से निर्णय गया है कि इस मसले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे, लेकिन इसके बाद भी यदि बात न बनी तो शिक्षक संगठन सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top