Akhilesh Said: It Is Necessary To Defeat Bjp To Save The State, Said- Mulayam Singh Had Contributed In Languag – Amar Ujala Hindi News Live – अखिलेश बोले:प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी, कहा


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हराकर यूपी को बचाना है। इस सरकार में हर विभाग, हर कार्य में भ्रष्टाचार है। वह रविवार को सपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा भूमाफिया पार्टी है। भाजपा के नेता सरकारी जमीनों, तालाबों और गरीबों की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सभी परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, भाजपा चुनाव में वोट चोरी की कोशिश कर सकती है। इससे सावधान रहना है। वहीं, हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि विश्व की समृद्ध भाषाओं में हिंदी का प्रमुख स्थान है। उन्होंने याद दिलाया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने भारतीय भाषाओं के विकास के लिए बहुत काम किया। अंग्रेजी पर निर्भरता कम की। 

प्रचार, प्रसार और सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. राममनोहर लोहिया भी हिंदी भाषा के पक्षधर थे। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष ने पूर्व सांसद एवं प्रख्यात कवि उदय प्रताप सिंह का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

मेधावियों को दिया लैपटांप लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मेधावी उजमा बानो तथा शैलेश सिंह चौहान को लैपटॉप दिया। उन्हें खूब पढ़ाई करने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लखनऊ निवासी उजमा बानो आईटी पीजी कॉलेज लखनऊ में एमएससी में टॉपर है और यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जबकि बलिया निवासी सुरेन्द्र सिंह चौहान राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ से सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड में प्रथम टॉप रैंक हासिल की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top