Pm Modi In Assam Will Inaugurate And Lay Foundation Stone Of Major Development Projects Live Updates – Amar Ujala Hindi News Live


07:21 PM, 14-Sep-2025

कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम कोलकाता पहुंचे। यहां वह 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी हवाई अड्डे से सीधे राजभवन पहुंचे। यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। कमांडर सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाग लेंगे।

07:08 PM, 14-Sep-2025

कोलकाता पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल कोलकाता पहुंचे। वह संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

 

07:05 PM, 14-Sep-2025

कुछ देर में पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी कुछ ही देर में पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। कोलकाता में पीएम के स्वागत के लिए भारी संख्या में समर्थक जुटे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। 

 

03:48 PM, 14-Sep-2025

पीएम मोदी ने कहा कि जनजातियों के साथ हुए अन्याय को भाजपा खत्म कर रही है। हमारा मंत्र नागरिक सेवो भव: है। असम में गरीबों को ठुकराया गया। क्योंकि कांग्रेस का काम एक वर्ग से हो जाता था। भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है। असम में 20 लाख पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं। घर-घर जल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को हम मदद दे रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा पर हमारा जोर है। कांग्रेस के समय में चाय बागान श्रमिकों को फैक्टरी प्रबंधन के भरोसे छोड़ दिया गया। अब भाजपा ने इसे दूर कर दिया है। हम मिलकर विकसित भारत बनाएंगे। 

03:46 PM, 14-Sep-2025

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा असम को विकास और विरासत से समृद्ध बना रही है। असम की भाजपा सरकार नई शिक्षा नीति लागू कर रही है। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के महान सपूतों को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने कभी योद्धाओं को सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने इनको सम्मान दिया। कांग्रेस ने जिसकी उपेक्षा की हम उसे अग्रिम पंक्ति में लेकर चल रहे हैं। असम में हमारी सरकार मां कामाख्या कॉरिडोर बना रही है। अब असम में पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है। विकास के इन प्रयासों के बीच असम के सामने कई चुनौती है। यह चुनौती घुसपैठ की है। कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया। मोदी सरकार असम के लोगों से मिलकर घुसपैठियों का मुकाबला कर रही है। हम घुसपैठियों से जमीन मुक्त करा रही है। आदिवासियों और लाखों परिवारों को भूमि के पट्टे दिए जा रहे हैं। 

03:40 PM, 14-Sep-2025

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो दिन भूलने नहीं है कि पिछली सरकार बांस काटने पर जेल में डाल देती थी। बांस आदिवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। हमारी सरकार से बांस काटने से बैन हटा दिया। आज यह फैसला पूर्वोत्तर के लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। मेक इन असम और मेक इन इंडिया की नींव मजबूत होने वाली है। अब असम की पहचान में पोलीप्रापाइलीन से बने उत्पाद होंगे। असम आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है। असम को हमने बहुत बड़े अभियान के लिए चुना है। यह अभियान है सेमी कंडक्टर मिशन। गुलामी के दौर में असम की उतनी पहचान नहीं थी। अब असम की मिट्टी और लोगों ने असम को ग्लोबल ब्रांड बना दिया है। भारत को आत्मनिर्भर होने के लिए ऊर्जा और सेमीकंडक्टर चाहिए। असम की इसमें बड़ी भूमिका है। आज हर इलेक्ट्रॉनिक चीज की आत्मा छोटी चिप में होती है। यह चिप भारत में ही बनेगी। सेमी कंडक्टर का बड़ा आधार असम को बनाया है। असम में 27 हजार करोड़ से प्रोजेक्ट बन रहा है। कांग्रेस ने असम में कई दशकों तक सरकार चलाई है। कांग्रेस ने असम को कुछ नहीं दिया। 

03:34 PM, 14-Sep-2025

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने समुद्र मंथन की बात कही थी। हमने नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने की तैयारी की है। ग्रीन ऊर्जा उत्पादन के मामले में भारत तेजी से कदम उठा रहा है। एक दशक पहले भारत सोलर पॉवर के मामले में काफी पीछे था। अब भारत आगे बढ़ा है। भारत को गैस और ईंधन के मामले में कई विकल्पों की जरूरत है। आज यहां बांस से एथेनॉल बनाने की शुरुआत हुई है। इसका असम के लोगों को फायदा होगा। सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती करने में मदद करेगी और खरीदी भी करेगी। 

03:28 PM, 14-Sep-2025

असम में पीएम मोदी ने कहा कि असम को 12 हजार करोड़ की सौगात दी गई है। ये उद्यम असम के विकास को गति देंगे। मैं सभी को प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई देता हूं। भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है। जैसे-जैसे भारत विकसित हो रहा है, वैसे-वैसे बिजली, ईंधन की जरूरतें बढ़ रही हैं। हम इन चीजों के लिए विदेशों पर निर्भर रहे हैं। हमारे पैसों से विदेशों में रोजगार बनते हैं। इसको बदला जाना जरूरी है। भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर बढ़ चला है। 

03:03 PM, 14-Sep-2025

असम को पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई की सौगात

प्रधानमंत्री ने असम के नुमालीगढ़ में 7,230 करोड़ रुपये की पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई की आधारशिला रखी।

 

02:21 PM, 14-Sep-2025

पीएम मोदी ने असम बायोएथेनॉल संयंत्र का किया उद्घाटन

गोलाघाट के नुमालीगढ़ में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पीएम के साथ मौजूद थे।





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top