T20 Asia Cup Ind Vs Pak Weather Forecast India Vs Pakistan Dubai Stadium Pitch Report News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live



भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अपने विजयी अभियान को जारी रखने उतरेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगी। इस मुकाबले का सोशल मीडिया पर विरोध भी हो रहा है, लेकिन दोनों देशों के खिलाफ एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान ने मौजूदा टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। 

loader




Trending Videos

T20 Asia Cup IND vs PAK Weather Forecast India vs Pakistan Dubai Stadium Pitch Report News in hindi

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : ANI


भारत का पाकिस्तान पर दबदबा

एशिया कप में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 10 मैच भारत ने जीते हैं जबकि पाकिस्तान को सिर्फ छह मैचों में ही जीत हासिल हुई है। वहीं, तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम का रविवार के मैच में जीत लगभग तय माना जा रहा है। यूं तो जब भी भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो खेल के साथ-साथ भावनाओं का भी टकराव होता है। हालांकि, इस बार प्रशंसकों के बीच इस मैच को लेकर उत्साह थोड़ा कम दिखाई दे रहा है। 


T20 Asia Cup IND vs PAK Weather Forecast India vs Pakistan Dubai Stadium Pitch Report News in hindi

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : BCCI/ANI


उत्साह में दिख रही कमी

अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से सैन्य अभियान चलाया था जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया था। इसे लेकर ही मैच का बहिष्कार करने की मांग उठी है। मैच के हजारों टिकट अब भी उपलब्ध हैं और शुक्रवार को भारत के अभ्यास सत्र में बहुत कम दर्शक पहुंचे। मैच को लेकर पहले की तरह उत्साह भी गायब है। सोशल मीडिया पर अपील की जा रही है कि भारत इस मैच का बहिष्कार करे जिससे कोई नहीं जानता कि कितने बीसीसीआई अधिकारी रविवार को मैच देखने पहुंचेंगे, वर्ना दोनों देशों के बीच मैच के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहते थे।


T20 Asia Cup IND vs PAK Weather Forecast India vs Pakistan Dubai Stadium Pitch Report News in hindi

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : PTI


पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में यूएई को नौ विकेट से मात देने के बाद कहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं। अब चूंकि इस मुकाबले का खेला जाना लगभग तय है तो ऐसे में आपके लिए मौसम का मिजाज जानना भी जरूरी है। क्या बारिश इस मैच के लिए बाधा तो नहीं बनेगी? कहीं बारिश की बूंदे मैच के रोमांच को खासा नुकसान तो नहीं पहुंचा देंगी? आइये जानते हैं क्या कहती है मौसम रिपोर्ट…


T20 Asia Cup IND vs PAK Weather Forecast India vs Pakistan Dubai Stadium Pitch Report News in hindi

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : ANI


क्या कहती है मौसम रिपोर्ट?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई 14 सितंबर को बेहद गर्म और धुंधले मौसम का सामना करेगा। दिन का अधिकतम तापमान 39°C तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन नमी के कारण यह 44°C जैसा महसूस होगा। तेज गर्मी के साथ-साथ वायु गुणवत्ता को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। पूरे दिन और रात भर हवा की स्थिति बहुत अस्वास्थ्यकर मानी जा रही है। आसमान साफ और धुंधला रहेगा। उत्तर-पूर्वी दिशा से 19 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनकी झोंकेदार गति 33 किमी/घंटा तक जा सकती है। हालांकि, इससे गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी। रात का मौसम भी बेहद गर्म और साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहेगा। हवा की खराब गुणवत्ता रात में भी बनी रहेगी। बारिश की संभावना शून्य के बराबर है।




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top