6 छक्के, 23 गेंदों का तूफान… पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने DPL में काटा रौला, फिर आयुष बदोनी ने कर दिया खेला – sarthak ranjan dpl 2026 pappu yadav son 6 sixes ayush badoni tspok


द‍िल्ली प्रीम‍ियर लीग (DPL) 2026 में सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) के बेटे सार्थक रंजन ने बल्ले से अपना जलवा कायम रखा है. उन्होंने बुधवार (19 अगस्त) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेड‍ियम में खेले गए मुकाबले में रौला काट दिया. 

नॉर्थ द‍िल्ली स्ट्राइकर्स  के कप्तान सार्थक रंजन ने महज 23 गेंदों पर 45 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 चौके और 6 छक्कों की मदद से यह धमाकेदार पारी खेली. सार्थक की पारी का स्ट्राइक रेट 195.65 रहा. वहीं नॉर्थ द‍िल्ली के ही यश डबास ने महज 38 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली. अंत में आकर अर्जुन रपर‍िया ने भी 11 गेंदों पर 27 रन बनाए. इन तीनों बल्लेबाजों की पारी की बदौलत नॉर्थ द‍िल्ली ने 207/9 (20 ओवर्स) का स्कोर बनाया. 

फ‍िर आया आयुष बदोनी का तूफान 
हालांकि साउथ द‍िल्ली सुपरस्टार्स ने यह मैच 208/6
(19.3 ओवर्स) रन बनाकर जीत लिया. सार्थक और यश डबास की बल्लेबाजी को काउंटर अटैक साउथ द‍िल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बदोनी की पारी से म‍िला. आयुष ने महज 47 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. आयुष ने अपनी पारी में 4 चौके और 8 बड़े-बड़े छक्के लगाए. साउथ द‍िलली की ओर से सनत सांगवान (21 रन 9 गेंद), तेजस्वी स‍िंह ( 28 रन 19 गेंद) ने भी बढ‍ि़या बल्लेबाजी की. 

इस जीत के साथ साउथ द‍िल्ली की टीम 9 मैचों में 5 जीत 3 हार और 1 बेनतीजा मैच के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं नॉर्थ द‍िल्ली स्ट्राइकर्स अभी 3 जीत और 5 हार 1 बेनतीजा मैच के साथ 8 टीमों में छठे नंबर पर है. 

सार्थक रंजन हैं DPL 2026 के टॉप स्कोरर 
वैसे सार्थक की नॉर्थ दिल्ली टीम पॉइंट टेबल में न‍िचले पायदान पर हो, लेकिन उनका व्यक्त‍िगत प्रदर्शन इस लीग में शानदार रहा है. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का ह‍िस्सा रहे सार्थक का DPL में यह प्रदर्शन इस बात को साब‍ित करने के लिए काफी है कि उनका गेम और कैल‍िबर अलग है. 29 साल के सार्थक DPL 2026 में  फ‍िलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ख‍िलाड़ी हैं. उन्होंने 8 मैचों में 8 पार‍ियों में 473 रन बनाए हैं, उनका बैट‍िंग एवरेज 59.13 का है.  

 

—- समाप्त —-





Source link

Scroll to Top