2700 Crore Fraudster Arrested For Giving False Information About Pm Dream Project – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Fri, 19 Sep 2025 06:34 PM IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुगल किशोर पेशे से पुजारी है और दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता था। वह केवल पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। 


2700 crore fraudster arrested for giving false information about PM dream project

5वीं पास ने प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट बताकर लोगों से ठगे 2700 करोड़ रुपये
– फोटो : Chatgpt


loader



विस्तार


दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गुजरात के धोलेरा में प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट की गलत जानकारी देकर परियोजना में निवेश करने पर मुनाफा देने का झांसा देकर 27 सौ करोड़ की ठगी करने के मामले आरोपी जालसाज जुगल किशोर शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सभी निवेशकों को धोलेरा परियोजना में प्लॉट देने का वादा किया था। आरोपियों के खिलाफ देश भर में 150 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों सुभाष बिजारणिया और ओपेंद्र बिजारणिया को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार कर लिया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top