1650 km की रेंज वाली BYD Sealion 08 को लॉन्च के 24 घंटे के अंदर इस देश में मिले 12000 से ज्यादा ऑर्डर, जानें फीचर्स – byd sealion 08 secures more than 12000 orders in first 24 hours know look features and range details


चीन और भारत समेत दुनियाभर में पॉपुलर कार कंपनी बीवाईडी की नई एसयूवी सीलायन 08 (BYD Sealion 08) ने बाजार में आते ही धमाल मचा दिया है। लॉन्च के पहले 24 घंटों के भीतर इस गाड़ी को 12000 से ज्यादा पक्के ऑर्डर मिल चुके हैं। यह एसयूवी ईवी (BEV) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

BYD Sealion 08 Price And Booking
Images: BYD
BYD Sealion 08 Price And Booking : ईवी और हाइब्रिड के साथ ही प्लग-इन हाइब्रिड कार बनाने वाली दुनिया की सबसे पॉपुलर कंपनियों में शुमार बीवाईडी ने चीनी बाजार में अपनी नई लग्जरी एसयूवी सीलायन 08 को लॉन्च कर दिया है, जिसे ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के ओशन सीरीज सेल्स डिवीजन के अनुसार, इस गाड़ी ने लॉन्च होने के महज 24 घंटों के भीतर ही 12,000 से ज्यादा फर्म (पक्के) ऑर्डर अपने नाम कर लिए हैं। इस एसयूवी को कुल 8 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 229,900 युआन (लगभग 33,800 अमेरिकी डॉलर) से लेकर 279,900 युआन (लगभग 41,200 अमेरिकी डॉलर) तक है।

एक्सटीरियर डिजाइन और God’s Eye B टेक्नॉलजी

  • सीलायन 08 का डिजाइन बीवाईडी के Ocean S कॉन्सेप्ट कार से इंस्पायर्ड है। इसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनके ऊपरी हिस्से में फुल-हॉरिजोंटल लाइट बार मिलता है।
  • बंपर के दोनों तरफ डायनैमिक एयर चैनल्स दिए गए हैं, जबकि रूफ पर लगा लिडार (LiDAR) सेंसर इसके ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम को मजबूत बनाता है।
  • बीवाईडी सीलायन 08 के सभी वेरिएंट्स में अडवांस God’s Eye 5.0 प्लैटफॉर्म इंटेलिजेंट ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है, जो ऑटोमेटेड पार्किंग और अर्बन नैविगेशन में मदद करता है।

BYD Sealion 08 Look Features

लग्जरी केबिन और सीटिंग कॉन्फिगरेशन

  • बीवाईडी सीलायन 08 के अंदर Ocean Aesthetics 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। केबिन को लाइट बेज कलर स्कीम, सॉफ्ट लेदर-जैसी फिनिश, मदर-ऑफ-पर्ल पैनल और ओवल क्रोम एसी वेंट्स से सजाया गया है।
  • डैशबोर्ड पर फ्लोटिंग सेंट्रल टचस्क्रीन और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। यह एसयूवी 5 और 6-सीट लेआउट दोनों में उपलब्ध है। इसके 6-सीट वर्जन के सेकेंड रो में कैप्टन चेयर्स दी गई हैं, जिनमें आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक अडजस्टमेंट और लेग सपोर्ट के साथ-साथ रियर पैसेंजर्स के लिए बड़ी रूफ स्क्रीन मिलती है।

BYD Sealion 08 price details

प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) स्पेसिफिकेशन्स

  • बीवाईडी सीलायन 08 के PHEV वेरिएंट्स में बीवाईडी की पांचवीं पीढ़ी की डीएम टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है, जो 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन (115 kW) और इलेक्ट्रिक मोटर्स का कॉम्बो है।
  • सिंगल-मोटर मॉडल 268 एचपी की पावर देता है, जबकि डुअल-मोटर मॉडल में आगे और पीछे दोनों तरफ 200 किलोवॉट के मोटर मिलते हैं।
  • यह प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन सीएलटीसी (CLTC) के मुताबिक 400 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक रेंज और फुल टैंक व बैटरी के साथ कुल 1,650 किलोमीटर तक की संयुक्त रेंज देने में सक्षम है।

BYD Sealion 08 BEV And PHEV Range And Power

बैटरी-इलेक्ट्रिक (BEV) स्पेसिफिकेशन्स

  • बीवाईडी सीलायन 08 के इलेक्ट्रिक (BEV) वेरिएंट्स में सिंगल और डुअल मोटर दोनों विकल्प मिलते हैं। सिंगल-मोटर मॉडल 429 हॉर्सपावर या 496 एचपी की पावर देते हैं, जबकि डुअल-मोटर वर्जन 215 किलोवॉट फ्रंट और 370 किलोवॉट रियर मोटर के साथ कुल जबरदस्त पावर जेनरेट करता है।
  • इसमें 92.093 kWh और 115.072 kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं, जिससे सीएलटीसी रेंज 800 किलोमीटर या 900 किलोमीटर तक आंकी गई है। साथ ही इसकी फास्ट-चार्जिंग तकनीक इसे बेहद कम समय में चार्ज करने में सक्षम बनाती है।
ओम प्रकाश धीरज

लेखक के बारे मेंओम प्रकाश धीरज ओम प्रकाश धीरज, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के अनुभवी जानकार और एक्सपर्ट हैं। वह सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ काम कर रहे हैं। 12 साल का अनुभव रखने वाले ओम ने कार-बाइक, इलेक्‍ट्र‍िक वीकल्‍स समेत अन्य तरह की गाड़ियों पर लॉन्च से लेकर रिव्यू तक व्यापक कवरेज किया है। लगभग 10 हजार से ज्यादा आर्टिकल्‍स के माध्‍यम से इन्होंने देश और दुनिया में चल रहे ऑटो ट्रेंड्स के बारे में विस्तृत जानकारियां दी हैं। रियल टाइम में सही और सटीक जानकारी देकर पाठकों को जागरूक करना हमेशा से ओम का लक्ष्य और काम कर रहा है, जिसमें वह सफल हुए हैं।
बतौर ऑटो राइटर ओम का काम सटीकता, विश्वसनीयता और नैतिक जिम्मेदारी जैसे मानकों पर खरा उतरता है। इनके लेख रिसर्च और फैक्ट्स पर आधारित होने के साथ ही कंपनियों की प्रेस रिलीज और डेटा पर बेस्‍ड होते हैं। ओम को स्पष्ट और सहज भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर वर्ग के पाठक ऑटोमोबाइल सेक्‍टर पर जानकारी पा सकें। जर्नलिज्म की डिग्री इन्हें 5Ws और H (Who, What, Where, When, Why, How) के पैमानों को सटीकता से कवर करने में हमेशा से मददगार और प्रासंगिक रखने में मददगार रही है। ऑटोमोबाइल राइटर के तौर पर ओम सटीक और सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं।
ओम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) और IGNOU से पॉलिटिकल साइंस में एमए के साथ ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा क‍िया है।
… और पढ़ें