शाकिब अल हसन बांग्लादेश टाइगर्स के कप्तान बने, एशियन लीजेंड्स लीग में संभालेंगे टीम की कमान, Cricket Hindi News


शाकिब अल हसन को बांग्लादेश टाइगर्स टीम का कप्तान चुना गया है। वह एशियन लीजेंड्स लीग में टीम की कमान संभालेंगे। टूर्नामेंट में उनकी टीम शुक्रवार को पहला मुकाबला इंडियन रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

दिग्गज क्रिकेटर शाकिल अल हसन को एक बार फिर बांग्लादेश की एक टीम का कप्तान बनाया गया है। क्रिकेट फैंस को बता दें कि उन्हें बांग्लादेश की नेशनल टीम का कप्तान नहीं बनाया गया बल्कि वह एशियन लीजेंड्स लीग में बांग्लादेश टाइगर्स की कमान संभालेंगे। एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। गुरुवार को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें श्रीलंका लायंस ने अफगानिस्तान पठान्स को 15 रनों से मात दी। शाकिब लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं और टीम के लिए आखिरी बार अपने घर पर खेलना चाहते हैं।

बांग्लादेश टाइगर्स ने उतारी मजबूत टीम

बांग्लादेश टाइगर्स ने एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन के लिए एक अनुभवी टीम तैयार की है। जिसमें आलोक कपााली (उप-कप्तान), धिमान घोष, मेहेदी मारुफ, शफीउल इस्लाम, अबुल हसन राजू और कई अन्य पूर्व घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय स्टार्स शामिल हैं। शाकिब के इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश का कप्तान बनने की खबर ने सबका ध्यान खींचा है। बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर ने 14000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं। उन्होंने सभी फॉर्मेट में 700 से अधिक विकेट लिए हैं। वह काफी समय तक दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडर भी रहे हैं।

शाकिब अल हसन भले ही बांग्लादेश टाइगर्स की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन नेशनल टीम में उनकी वापसी पर संशय बरकरार है। 2024 में अवामी लीग सरकार के तख्तापलट के बाद भड़के राजनीतिक उथल-पुथल ने इस अनुभवी खिलाड़ी को अपने ही देश लौटने से रोक दिया। कानूनी मामलों और सुरक्षा चिंताओं के कारण वह ढाका में होने वाले अपने अंतिम टेस्ट में शामिल नहीं हो सके, जिससे उनका अंतरराष्ट्रीय भविष्य अनिश्चित है।

19 मैच खेले जाएंगे

एशियन लीजेंड्स लीग के जारी सीजन में कुल 19 हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें विभिन्न एशियाई देशों के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एक मंच पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।कम समय में ही दुनिया के सबसे रोमांचक लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शुमार इस लीग को प्रशंसक “रिटायर्ड खिलाड़ियों का एशिया कप” भी कहते हैं। टूर्नामेंट का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 6 जून को इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर पूरे एशिया के प्रशंसक अभी से ही माहौल बनाने में लगे हुए हैं।

एशियन लीजेंड्स लीग सीजन 2 में एशिया के विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली इंडियन रॉयल्स, पाकिस्तान पैंथर्स, श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान्स, बांग्लादेश टाइगर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स जैसी फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होंगी।

एशियन लीजेंड्स लीग के लिए बांग्लादेश टाइगर्स टीम

शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुस सादात, मेहेदी मारुफ, आलोक कपाली (वीसी), धीमान घोष (विकेटकीपर), अबुल हसन राजू, शफीउल इस्लाम, मुक्तार अली, नजमुल हुसैन मिलन, तपोश घोष, उत्तम कुमार सरकार, सकलैन सोजिब, फरहाद हुसैन, एमोन अहमद, अल मामून राशेल, सादेकुर रहमान



Source link

Scroll to Top