यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- हम हमले रोकने को तैयार बशर्ते रूस भी ऐसा करे


इक़रा हसन ने कहा इस मामले में वक़्त न देकर जल्दबाज़ी में मस्जिद को गिरा दिया गया

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, इक़रा हसन ने कहा इस मामले में वक़्त न देकर जल्दबाज़ी में मस्जिद को गिरा दिया गया

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) शाहनवाज़ ख़ान को हाउस अरेस्ट किया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के एक वीडियो में शाहनवाज़ हुसैन कई पुलिसवालों के बीच बैठे हुए दिख रहे हैं.

शाहनवाज ख़ान कहा, “यह सन 1911 की मस्जिद है. इसे आज सुबह जब शहर सो रहा था, उसी दौरान अचानक मस्जिद गिरा दी गई. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई. इस देश में हर व्यक्ति को निचली अदालत से राहत नहीं मिलने पर ऊपरी अदालत का रुख़ करने का अधिकार है. जिस तेजी से यह कार्रवाई की गई, उससे मुझे इस पर संदेह दिखता है.”

“मैं बार-बार कहता हूं कि यह मस्जिद शहर की विरासत का हिस्सा है. इस विरासत की रक्षा करना पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है. यहां के पुराने मंदिर और मस्जिद हमारे धरोहर हैं, जिन्हें देख कर हम बड़े हुए हैं. मैं समाज के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं, अपनी आवाज़ उठाएं और हमारे शहर की शांति, सद्भाव और विरासत को बचाने में मदद करें.”

उन्होंने कहा, “रात में एक अफ़वाह फ़ैली कि इस मस्जिद को तोड़ा जा रहा है, हमें रात में भी भरोसा दिया गया था कि इसी सील किया जा रहा है, अभी तोड़ा नहीं जा रहा है. लेकिन आज सुबह छह बजे अचानक सूचना मिली कि इसे तोड़ा जा रहा है.”

इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की सांसद इक़रा हसन ने ख़ुद को हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया.

इक़रा हसन ने कहा, “एक लोअर कोर्ट का फ़ैसला आया था, उसके बाद पूरी मस्जिद को सील कर दिया गया. सभी लोग चाहते थे कि इसमें कुछ वक़्त दिया जाए. वो वक्त न दे कर हमें हाउस अरेस्ट किया गया.”

उन्होंने कहा, “सहारनपुर ज़िले के सभी ज़िम्मेदार लोगों को हाउस अरेस्ट किया गया और सुबह-सुबह मस्जिद को ढहा दिया. यह शर्मनाक है. हम (ऊपरी) अदालत तक जाएंगे, यह हमारा अधिकार है. लेकिन संविधान और क़ानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं. तमाम मामलों में ‘फ़ौरन फ़ैसले’ के सिद्धांत को अपनाया जा रहा है.”



Source link

Scroll to Top