‘मैं पाकिस्तानी नहीं’, धुरंधर में आतंकी का रोल कर ट्रोल हुए एक्टर की सफाई – Dhurandhar 2 actor Vivek Sinha Hindu dialogue backlash not from Pakistan tmovp


डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में कई बढ़िया एक्टर्स ने काम किया है. इन्हीं में से एक हैं विवेक सिन्हा. विवेक ने फिल्म में कंधार हाईजैकर जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया था. ‘धुरंधर 2’ के टीजर में भी उन्हें देखा गया. विवेक का डायलॉग ‘हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है’ भी एक बार फिर वायरल हुआ. ऐसे में एक्टर को आलोचना का सामना जवाब दिया है, जिसका जवाब उन्होंने अब दिया है.

विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इसमें वो कह रहे हैं, ‘इतना गुस्सा, इतने कमेंट्स. क्या आपको पता है हर कमेंट में क्या लिखा है? इनमें लिखा है- ‘तुम्हें देखकर लगता है आतंकवादी हो’, ‘स्क्रीन में घुसकर तुम्हें पीटना चाहता हूं’, ‘तुमने हमें गुस्सा दिला दिया’. मैं आपको एक बात बताऊं? मुझे इस देश में जो देशभक्ति दिख रही है, वो बहुत पसंद आई. मैं इसे सलाम करता हूं. एक शख्स ने तो लिखा, ‘मैं पाकिस्तान आकर तुम्हें पीटूंगा.’

इसके बाद विवेक ने अपनी पहचान फैंस से करवाई. उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तान से नहीं हूं. मैं बिजनौर से हूं, धामपुर मेरा होमटाउन है, और मैं मुंबई में रहता हूं. किसी ने लिखा, ‘सर, आपको गाली देने का मन कर रहा है, क्योंकि आपने इतना अच्छा काम किया है.’ आप गाली भी दे सकते हैं. मुझे इतना प्यार मिल रहा है, बहुत-बहुत शुक्रिया.’

अपने मैसेज को खत्म करते हुए विवेक सिन्हा ने दर्शकों से ‘धुरंधर 2′ को थिएटर्स में देखने की अपील की. उन्होंने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था- ‘मेरा नाम विवेक सिन्हा है (और) मैं आतंकवादी नहीं हूं.’ ये शाहरुख खान की हिट फिल्म ‘माय नेम इज खान’ के आइकॉनिक डायलॉग से प्रेरित कैप्शन है.

धुरंधर 2 करेगी कमाल?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ को देखने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इसकी एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हुई थी. जानकारी के मुताबिक, पिक्चर ने अभी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. इसका ओपनिंग वीकेंड जबरदस्त होने वाला है. फिल्म में रणवीर सिंह को लीड रोल में देखा जाएगा. वो भारत के एजेंट जसकीरत सिंह रांगी के रोल में हैं, जो पाकिस्तान के ल्यारी में हमजा अली मजहरी बनकर दुश्मनों का खात्मा करने में लगा हुआ है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Scroll to Top