मेष से कर्क Aaj Ka Rashifal 27 दिसंबर 2025: जल्दबाजी से बचें ये जातक, इस सलाह से मिलेगा फायदा


आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को चंद्रदेव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इससे पूरे दिन भावनाएं गहरी रहेंगी और संवेदनशीलता बढ़ेगी। करुणा, समझ और भीतर की आवाज पर ध्यान बढ़ सकता है। आज दूसरों की भावनाओं को समझना आसान रहेगा। धनु राशि में सूर्य देव, मंगल देव और शुक्र देव आशा, जोश और आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। वृश्चिक राशि में बुधदेव इन्टूशन और गहरी समझ बढ़ाते हैं।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

Mesh-New

आज का दिन आपको थोड़ा धीमा होने और भीतर झांकने की सलाह देता है। मीन राशि में चंद्रदेव आराम, मन की गहराई और भावनात्मक उपचार पर ध्यान दिलाते हैं। आप कुछ समय अकेले रहना चाह सकते हैं। धनु राशि में सूर्य देव, मंगल देव और शुक्र देव आशा बनाए रखते हैं, लेकिन आज जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। वृश्चिक राशि में बुध देव आपके अंदर जागरूकता बढ़ाते हैं।

  • शुभ रंग: हल्का लाल
  • शुभ अंक: 9
  • आज की सलाह: रुकें और अपनी अंदर की आवाज सुनें।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

Vrishabh-New

आज आप दोस्तों और अपने सामाजिक दायरे से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। मीन राशि में चंद्रदेव आपको दूसरों की मदद करने या किसी अच्छे काम से जुड़ने की प्रेरणा दे सकते हैं।
धनु राशि में सूर्य देव, मंगलदेव और शुक्रदेव पॉजिटिव सोच बढ़ाते हैं। वृश्चिक राशि में बुधदेव रिश्तों को बेहतर समझने में मदद करते हैं।

  • शुभ रंग: सी ग्रीन
  • शुभ अंक: 4
  • आज की सलाह: भावनाओं से जुड़ें, सपने साथ मिलकर मजबूत होते हैं।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

Mithun-New

आज आपका ध्यान करियर और पहचान पर रहेगा। मीन राशि में चंद्रदेव काम से जुड़ी भावनाओं को गहरा कर सकते हैं। आप अपने काम को दिल से करने की कोशिश करेंगे।
धनु राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव और शुक्रदेव आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। आपकी राशि में बृहस्पतिदेव वक्री होकर लक्ष्यों पर दोबारा सोचने का मौका देते हैं।

  • शुभ रंग: हल्का पीला
  • शुभ अंक: 5
  • आज की सलाह: दबाव नहीं, समझदारी से आगे बढ़ें।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

Kark-New

आज आपकी सोच और भावनाएं फैलेंगी। मीन राशि में चंद्रदेव सीखने, सोचने और गहरी बातचीत के संकेत देते हैं। आध्यात्मिक या जीवन से जुड़े सवालों में रुचि बढ़ सकती है।
धनु राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव और शुक्रदेव पाजिटिविटी लाते हैं। वृश्चिक राशि में बुधदेव भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में मदद करते हैं।

  • शुभ रंग: मोती जैसा सफेद
  • शुभ अंक: 2
  • आज की सलाह: समझदारी से भावनात्मक फैसले लें।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हें hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।    



Source link

Scroll to Top