भोपाल-इंदौर सहित 20 जिलों में बदला मौसम , श्योपुर में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश, ग्वालियर में आज अलर्ट


भोपाल. मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट पलटी है, जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है. रविवार को राजधानी भोपाल में दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा, जिसके चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश श्योपुर में 2 इंच रिकॉर्ड हुई. इसके अलावा बालाघाट में भी करीब 1 इंच पानी गिरा.
साथ ही इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, सागर, रतलाम, शाजापुर, देवास, दमोह, बालाघाट, धार और आगर-मालवा जैसे 20 से ज्यादा जिलों में बारिश रिकार्ड की गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 31 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसमें मुख्य रूप से ग्वालियर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में प्रदेश के अंदर दो सिस्टम सक्रिय बने हुए हैं. इसमें मुख्य रूप से एक डीप डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है. इसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में देखने को मिलेगा वहीं दूसरी ओर एक सिस्टम डिप्रेशन के रूप में पूर्व मध्य अरब सागर की ओर बना हुआ है. इसका असर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के रूप में देखा जा सकता है. साथ ही एक ट्रक लाइन भी प्रदेश से होकर गुजर रही है.

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसमें भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर जैसे जिलों में गरज-चमक हल्की बारिश हो सकती है.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 32.4°C (सबसे ज्यादा), दतिया – 31.6°C, ग्वालियर – 31.2°C, गुना – 30.8°C, टीकमगढ़ – 30.5°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा – 16.4°C (सबसे कम), शिवपुरी – 17°C, खरगोन – 18.2°C, नौगांव (छतरपुर) – 18.3°C, राजगढ़ – 18.6°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 31.2°C
उज्जैन – 25.7°C
जबलपुर – 24.8°C
भोपाल – 24.2°C
इंदौर – 23.5°C



Source link

Scroll to Top