भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को हरियाणा की अभिनेत्री अंजलि राघव ने कर दिया माफ, वापस लिया केस, जानें पूरा मामला – haryana actress anjali raghav withdraws her case against bhojpuri actor and singer pawan singh


Pawan Singh News: अंजलि राघव ने कहा कि वह पवन सिंह के खिलाफ मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। पवन सिंह ने पहले सोशल मीडिया पर उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

anjali raghav pawan singh
अंजली राघव और पवन सिंह
फरीदाबाद: हरियाणा की अभिनेत्री अंजलि राघव और पवन सिंह के बीच का विवाद खत्म हो गया है। अंजलि राघव ने गुरुवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा और पवन सिंह को उनकी गलती के लिए माफ कर दिया है। इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि भले ही पवन सिंह को माफ कर दिया है, लेकिन मामले में तीन लोगों का नाम सामने आया है।

अंजलि ने किया माफ

रेणु भाटिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच का विवाद सुलझ गया है। पवन सिंह माफी मांग चुके हैं और अंजलि ने भी माफ कर दिया है, लेकिन अंजलि का अभी भी कहना है कि सिंगर की पीआर टीम से कुछ लोग उन्हें आज की तंग कर रहे हैं और उन्हें बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। हमने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समन भेज दिया है।
हर महिला और लड़की को न्याय दिलाना है
उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ अंजलि राघव को ही न्याय दिलाना नहीं है, बल्कि हर महिला और लड़की को न्याय दिलाना है, जो भले ही काम कर रही है या फिर घर संभाल रही है। वहीं, बादशाह को समन भेजने और न पेश होने के सवाल पर रेणु भाटिया ने कहा कि भले ही बादशाह समन पर पेश नहीं हुए, लेकिन उन्होंने इस मामले में जमानत ली है। हम तब तक कार्रवाई बंद नहीं करेंगे जब तक खुद बादशाह से बातचीत नहीं कर लेते हैं।

पिछले साल लखनऊ में एक स्टेज शो के दौरान हुई घटना के बाद सिंह की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने उनके वीडियो और तस्वीरों को भ्रामक तरीके से प्रसारित किया था।

अंजली राघव

अंजलि राघव ने लगाए थे आरोप
इससे पहले अंजलि राघव ने मीडिया से कहा था कि उनकी टीम के कुछ लोगों ने उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की है और इस मामले का पवन सिंह से कोई लेना-देना नहीं है। मामला पवन सिंह के नहीं बल्कि उनकी टीम के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इंसीडेंट के बाद पवन सिंह ने माफी मांगी और मैंने माफ भी किया, लेकिन उनकी टीम के कुछ लोगों ने ऐसे वीडियो बनाए जो बिल्कुल भी सही नहीं थे। पहले मुझे उन लोगों का नाम नहीं पता था, लेकिन यह पता था कि वे पवन सिंह की टीम के साथ जुड़े हैं।

राहुल महाजन

लेखक के बारे मेंराहुल महाजनराहुल महाजन नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह पंजाब, हरियाणा और हिमाचल जैसे राज्यों की खबरें कवर करते हैं। पत्रकारिता में उनका अनुभव 12 साल से अधिक का है। राहुल महाजन ने सितंबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। इससे पहले उन्होंने न्यूज़18 हिंदी में छह साल तक बतौर वरिष्ठ संवाददाता काम किया। 2014 में जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। वहां उन्होंने बतौर कॉपी एडिटर काम किया। दो साल तक टीवी में काम करने के बाद राहुल ने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। 2016 से अब तक यह सफर लगातार जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वह @rahuljuly14 के नाम से सक्रिय हैं।

विशेषज्ञता:
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की राजनीतिक हलचल हो या फिर कोई बड़ा घटनाक्रम, उसके तमाम पहलुओं को राहुल महाजन रिपोर्ट करते हैं। उन्होंने हरियाणा और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों को कवर किया है। इसके साथ ही हाल ही में हुए महाराष्ट्र निकाय चुनावों को भी उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर कवर किया।

पत्रकारिता अनुभव:
हिंदुस्तान टाइम्स, यू कनेक्ट, आज समाज, ईटीवी, प्रदेश 18, न्यूज़18 हिंदी और वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को मिलाकर राहुल महाजन को 12 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिमाचल की राजधानी शिमला से की थी। इसके बाद वे चंडीगढ़ में कार्यरत रहे हैं।

शिक्षा:
राहुल महाजन ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। यहां से मास्टर डिग्री लेने के बाद उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा।… और पढ़ें