बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान के वायरल Warm-Up पर दीपक चाहर ने ली चुटकी, VIDEO शेयर कर किया जोरदार ट्रोल


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन इस बार वजह कोई मैच नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक मज़ेदार वीडियो है। भारतीय ऑलराउंडर दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर कर बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान के वॉर्म-अप सेशन को हल्के-फुल्के अंदाज़ में ट्रोल किया।

हाल ही में वायरल हुई वीडियो में बाबर और रिज़वान अभ्यास के दौरान स्ट्रेचिंग और अनोखे अंदाज में वॉर्म-अप करते नजर आए थे। अब इंस्टाग्राम में शेयर की गई वीडियो में दीपक चाहर अपने दोस्तों के साथ वही मूव्स करते दिखे और कैप्शन में लिखा, “अब से यही वॉर्म-अप होगा।” वहीं वीडियो पर “Starting IPL preparation with legendary warm-up” भी लिखा गया, जिसने फैंस को खूब हंसाया।

हाल के दिनों में बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान का प्रदर्शन बिग बैश लीग 2025-26 में खास नहीं रहा था, जिसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। ऐसे में दीपक चाहर का यह मज़ेदार अंदाज़ भी उसी ट्रेंड का हिस्सा बन गया, जिसे क्रिकेट फैंस ने खूब शेयर किया।

दिलचस्प बात यह रही कि सिर्फ चाहर ही नहीं, बल्कि कुछ दिन पहले भारतीय फुटबॉल टीम से जुड़े कुछ खिलाड़ियों ने भी इसी तरह के वीडियो बनाकर बाबर और रिज़वान के वॉर्म-अप की नकल की थी, जिससे यह मामला और ज्यादा वायरल हो गया।


Also Read: LIVE Cricket Score

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपक चाहर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे और जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर मुंबई के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करते दिखेंगे।





Source link

Scroll to Top