पेट्रोल-डीज़ल के बाद सीएनजी के दाम भी बढ़े, दिल्ली-एनसीआर में इतनी हुई क़ीमत


सीएनजी

इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, इससे पहले मई के महीने में तीन बार सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है, यह चौथी बार है (फ़ाइल फ़ोटो)

पेट्रोल-डीज़ल के बाद कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दाम भी बढ़ गए हैं. मंगलवार यानी 26 मई को सीएनजी की क़ीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

अब देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की क़ीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. यह 15 मई के बाद चौथी बढ़ोतरी है.

इससे पहले मई के महीने में तीन बार सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है, यह चौथी बार है. 15 मई को दो रुपये, 18 मई को एक रुपये और 23 मई को एक रुपये. इस तरह कुल मिलाकर, पिछले 11 दिनों में क़ीमतें छह रुपये बढ़ाई गई हैं.

कांग्रेस ने एक्स हैंडल पर लिखा, “जनता पर महंगाई मैन मोदी का चाबुक फिर चला. सीएनजी 2 रुपए महंगी कर दी गई. नरेंद्र मोदी अपने अमीर दोस्तों के लिए जनता को लूट रहे हैं.”

इससे पहले सोमवार को सरकार ने पेट्रोल की क़ीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये 61 पैसे और डीज़ल की क़ीमतों में भी 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी की थी.

पिछले दो हफ़्तों में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में ये चौथी बढ़ोतरी थी.

इस बढ़ोतरी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीज़ल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.



Source link

Scroll to Top