तेज प्रताप और लालू यादव एक मंच पर दिखे, RJD सुप्रीमो बोले- यहां आकर मन खुश हो गया – tej pratap yadav share stage with lalu yadav bhojpuri event at gyan bhavan patna


Tej Pratap Yadav News: पटना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव एक साथ पहुंचे।

Tej Pratap Yadav and Lalu Prasad Yadav
लालू यादव और तेज प्रताप कार्यक्रम में एक साथ शामिल होने पहुंचे।
पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और राजद प्रमुख लालू यादव सोमवार को एक मंच पर नजर आए। पिता पुत्र को सार्वजनिक उपस्थिति कार्यक्रम में चर्चा का मुख्य केंद्र बन गई। मंच पर लालू यादव और तेज प्रताप को एक साथ देखकर सबकी नजरें उन पर टिक गईं। ये मौका था ‘भोजपुरी बवाल’ रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग का। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यहां आकर मेरा मन भी खुश हो गया: लालू यादव

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। लालू यादव ने कहा- भोजपुरी बवाल देखकर खुशी हो रही है। इसमें जितने भी लोग हैं, सभी बधाई के पात्र हैं। यहां आकर मेरा मन भी खुश हो गया।’

लंबे समय बाद एक साथ दिखे लालू-तेज प्रताप

लंबे समय बाद लालू यादव और तेज प्रताप को यूं सार्वजनिक तौर पर एक मंच पर साथ देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनकी ओर खिंच गया। इसके पहले लालू यादव को सार्वजनिक तौर पर तेज प्रताप यादव की ओर से इस साल मकर संक्राति पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए थे। इसके बाद अप्रैल में तेज प्रताप के जन्मदिन में भी शामिल हुए थे। हालांकि ये उनका निजी कार्यक्रम था।

बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा: सीएम सम्राट

इसके पहले कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं का बिहार की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों से बिहार में फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि राज्य में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा।

बिहार बदल चुका है, फिल्मकारों के लिए खुले दरवाजे: सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार अब बदल चुका है और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए राज्य के दरवाजे पूरी तरह खुले हैं। बिहार की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को सकारात्मक रूप से देश-दुनिया के सामने रखने की जरूरत है। फिल्मों के माध्यम से बिहार की उस तस्वीर को सामने लाया जा सकता है, जिसे उसकी मिट्टी, इतिहास और संस्कृति ने सदियों से संजोकर रखा है।

सुधेंद्र प्रताप सिंह

लेखक के बारे मेंसुधेंद्र प्रताप सिंहसुधेंद्र प्रताप सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह 2020 में नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राज्य टीम में बिहार-झारखंड और राजस्थान के लिए काम करते हैं। पत्रकारिता की शुरुआत अखबार में रिपोर्टिंग से की। बीते 14 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह न्यूज18 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका में कार्यरत थे।

बिहार की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना सुधेंद्र प्रताप की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 14 साल से कार्यरत
सुधेंद्र प्रताप सिंह ने साल 2012 में लोकल न्यूज पेपर से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद कल्पतरु एक्सप्रेस अखबार में संपादकीय डेस्क पर काम किया। हिंदुस्तान समाचार पत्र में रिपोर्टिंग की। इसके बाद 2014 में आईबीएन खबर डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। फिर न्यूज18 हिंदी में सेंट्रल डेस्‍क पर काम किया। वर्तमान में नवभारत टाइम्‍स वेबसाइट के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सुधेंद्र प्रताप सिंह ने साल 2008 में प्रतिष्ठित डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से अंग्रेजी में पोस्‍ट ग्रेजुएशन (MA) किया है।इसके बाद साल 2011 में केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्‍ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें